Delhi Metro: 171 दिन बाद शुरू हुई ब्लू और पिंक लाइन मेट्रो सर्विस, जान लें टाइमिंग में हुए बदलाव
Delhi Metro: 171 दिन बाद शुरू हुई ब्लू और पिंक लाइन मेट्रो सर्विस, जान लें टाइमिंग में हुए बदलाव
नई दिल्ली। Delhi Metro's Blue and Pink lines open. 171 दिनों तक बंद रहने के बाद बुधवार से दिल्ली मेट्रो( Delhi Metro) की ब्लू लाइन( Blue Line Metro) और पिंक लाइन मेट्रो( Pink Line Metro) सर्विस शुरु हो गई है। कोरोना महामारी के चलते 171 दिनों से बंद पड़ी ब्लू लाइन और पिंक लाइन सेवा को आज से शुरु कर दिया गया है। यात्रियों को मेट्रों मे सफर करने के लिए जरूरी लाइडलाइंस का पालन करना होगा।
Recommended Video

शुरु हुई ब्लू और पिंक लाइन सर्विस
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन( DMRC) की ओर से कहा गया है कि मेट्रो की ब्लू लाइन सर्विस जो कि द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी-वैशाली तक जाती है और पिंक लाइन सर्विस जो कि मजलिस पार्क से शिव विहार तक जाती है बुधवार से शुरु हो गई है।

चलेंगी 66 ट्रेनें
DMRC ने कहा है कि शुरुआती तौर पर 9 सितंबर और 10 सितंबर को सुबह और शाम के समय ब्लू लाइन पर 66 ट्रेनें चलाईं जाएंगी। फिर धीरे-धीरे मेट्रो ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। वहीं पिंक लाइन पर फिलहाल 27 ट्रेनें चलेंगी, जो मजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट-1 तक जाएंगी। वहीं 13 ट्रेनें त्रिलोकपुरी से लेकर शिव विहार स्टेशन तक चलेंगी।

मेट्रो की नई टाइमिंग
DMRC ने कहा है कि शुरुआती तौर पर मेट्रो का संचालन सुबह और शाम में 4-4 घंटे के लिए होगा। ऑफिस टाइमिंग को ध्यान में रखते हुए मेट्रो को सुबह 7 बजे से 11 बजे और शाम में 4 बजे से 8 बजे के बीच चलाने का फैसला किया गया है। मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन पर 28 इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों में से सिर्फ 9 पर अभी इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी, जिसमें रजौरी गार्डन, दिल्ली हाट, आईएनए, मयूर विहार फेज-I, कड़कड़डूमा, राजीव चौक, यमुना बैंक, आनंद विहार आईएसबीटी, आजादपुर और सिकंदरपुर है।

10 सितंबर से रेड लाइन, वायरलेट और ग्रीन मेट्रो होगी शुरू
वहीं DMRC ने कहा है कि ब्लू लाइन और पिंक लाइन के बाद अब रेड लाइन , ग्रीन लाइन और वायलेट लाइन पर 10 सितंबर से मेट्रो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेड लाइन-रिठाला से शहीद स्थल नई बस अड्डा तक और ग्रीन लाइन-कीर्ति नगर / इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह के साथ-साथ कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह के बीच चलने वाली वायलेट लाइन मेट्रो को 10 सितंबर से शुरू किया जाएगा।

गाइडलाइंस का करना होगा पालन
मेट्रो में सफर के लिए यात्रियों को गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। मेट्रो स्टेशन और मेट्रो ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया है। संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए मेट्रो स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए केवल एक या दो एंट्री-एग्जिट गेट( Entry-Exit) खोले गए हैं। यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य है। वहीं स्मार्ट कार्ड के जरिए ही यात्रा कती जा सकेगी। फिलहाल डीएमआरसी ने टोकन सिस्टम को बंद रखा है। सफर के दौरान यात्री कम से कम सामान कैरी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications