भारत में पढ़ रही अफगानी छात्रा बोली-तालिबानी से शादी करने की बजाए खुदकुशी कर लेगी मेरी छोटी बहन

नई दिल्ली, अगस्त 18: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां हालात दिनों-दिन खराब होते जा रहे हैं। देश में हर ओर अफरा-तफरी का मौहल बना हुआ है। दूसरे देशों में रह रहे अफगान नागरिकों को अब अपनी परिजनों का चिंता सता रही है। वहीं भारत में रह रहे बड़ी संख्या में अफगान नागरिक अपने परिजनों की स्थिति को लेकर सहमे हुए हैं। भारत अफगानिस्तान एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अहमदाबाद की गुजरात युनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए आई अफगानी लड़कियां अब अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं।

परिजनों के लेकर डरी हुई हैं छात्राएं

परिजनों के लेकर डरी हुई हैं छात्राएं

इन लड़कियों का कहना है कि अगर वो अब अफगानिस्तान वापस जाती हैं तो उन्हें मार दिया जाएगा क्योंकि तालिबान कभी लड़कियों की पढ़ाई को गलत मानता है। 'आज तक' की खबर के मुताबिक, एक अफगानी युवती ने बताया कि मेरी बहन जो अस्पताल में काम करती है उसे पिछले 3 दिनों से घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया है। अफगानी लड़की ने रोते हुए कहा है कि मेरी 3 बहनें हैं और मेरी मां भी है, लेकिन मुझे नहीं पता कि उनके साथ अब क्या होगा। मुझे मेरी छोटी बहनों की चिंता हो रही है।

Recommended Video

    Afghanistan Crisis: Talibani प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें, Burqa नहीं, Hijab जरूरी | वनइंडिया हिंदी
    'तालिबानी मेरी साथ शादी करने की जिद करते हैं तो मैं खुदकुशी कर लूंगी'

    'तालिबानी मेरी साथ शादी करने की जिद करते हैं तो मैं खुदकुशी कर लूंगी'

    एक अन्य अफगानी युवती ने इससे भी दर्द भरा वाक्या शेयर किया है। लड़की ने कहा कि, मेरी एक छोटी बहन है, वह 19 साल की है। उसने मुझे मैसेज किया है कि अगर तालिबानी यहां आए और वे लोग अपने लड़ाकों से मेरी साथ शादी करने की जिद करते हैं तो मैं खुदकुशी कर लूंगी। अभी तो लोग सेफ हैं, लेकिन भविष्य में क्या होगा? इसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है। हम लोग डरे हुए हैं।

    'सब कुछ खत्म हो गया'

    'सब कुछ खत्म हो गया'

    एक अन्य अफगानी स्टूडेंट ने कहा कि अभी तो कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। अचानक से अब सब खत्म हो गया है, लेकिन पहले सपना था कि मैं जल्द से जल्द कोर्स पूरा कर मास्टर डिग्री करना चाह रही थी, लेकिन अब सब कुछ थम सा गया है। अभी स्थिति बहुत खतरनाक है। हम सब यही सोच रहे हैं कि तालिबान हमारे लोग के साथ क्या करेंगे। एक छात्रा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका समर्थित सरकार के तहत स्थिति में काफी सुधार हुआ है क्योंकि "उन्होंने एक समाज का निर्माण किया लेकिन अब तालिबान शासन के तहत, चीजें और खराब हो जाएंगी। हम नहीं जानते कि तालिबान महिलाओं पर कौन से नियम लागू करने जा रहा है।

    इसके बाद सब कुछ थम गया है: छात्रा

    इसके बाद सब कुछ थम गया है: छात्रा

    एक अफगान छात्रा ने कहा, यह हमारे लिए चिंता का विषय है, "हमारे अधिकांश लोग चिंतित हैं क्योंकि हम नहीं जानते कि हम भविष्य में क्या करेंगे। हमें घर पर कैसे रहना चाहिए क्योंकि हमें यहां इतनी पढ़ाई करने के बाद भी काम करने की अनुमति नहीं है। वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में पढ़ाई कर रहे अफगानी विद्यार्थियों ने कहा कि परिजनों में खौफ है और वे उन्हें भारत में रहने के लिए ही कह रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+