Aero India 2021: राजनाथ सिंह बोले- 3 फरवरी से शरू होगा एयरो इंडिया शो, कोरोना की वजह से हुए कई बदलाव
Aero India 2021: राजनाथ सिंह बोले- 3 फरवरी से शरू होगा एयरो इंडिया शो, कोरोना की वजह से हुए कई बदलाव
Aero India show 2021: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया शो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि साल 2021 में होने वाले एयर इंडिया शो 3 से 5 फरवरी तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये आयोजन पिछले कुछ आयोजनों से अलग होने वाला है। कोरोना वायरस महामारी का असर इस बार एयरो इंडिया शो-2021 पर भी देखने को मिलेगा। कोरोना की वजह से दो साल में एक बार होने वाले एरो इंडिया शो को इस बार पांच दिनों से घटाकर तीन दिन का कर दिया गया है। हर बार से शो पांच दिनों को होता है। कोरोना की वजह से इस बार एयरो इंडिया शो को दर्शक एयर फोर्स स्टेशन पर बैठकर नहीं देख पाएंगे। उनको ये हवाई करतब घर में ही बैठकर देखना होगा।

Recommended Video
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार (29 फरवरी) को कहा कि इस बार का एयरो इंडिया शो पिछले साले शो से अलग होगा। इस बार एयरो इंडिया शो युनिक होने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बार शो में 'रनवे टू बिलियन' प्रस्तुत किया जाएगा।
इस साल होने वाले एयरो इंडिया शो को हाइब्रिड एरो इंडिया का नाम दिया गया है, क्योंकि रक्षा उपकरणों के खरीदार ऑनलाइन भी बाजार से खरीद सकेंगे। इस एयरो इंडिया शो में इस बार लड़ाकू फाइटर प्लेन राफेल भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही देसी लड़ाकू विमान तेजस पर देखने को मिलेगी। वहीं इस साल एयरो इंडिया में सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्यकिरण प्लेन को हवाई करतब भी देखने को मिले हैं।
मीडिया से बात करते हुए एयर कमोडोर शैलेंद्र सूद ने कहा है कि 'चिनूक अपाचे के साथ साथ राफेल भी इस शो में करतब दिखाएंगे। इसके अलावा पहली बार सूर्यकिरण और सारंग का करतब साथ देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications