आडवाणी ने की मोदी की तारीफ कहा पीएम बने तो खुशी होगी

Advani and Narendra Modi
अहमदाबाद। पहली बार सार्वजनिक तौर पर वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने नरेंद्र मोदी के पीएम प्रत्‍याशी घोषित किये जाने पर खुशी जताई। गुजरात में एक कार्यक्रम के सिलसिले में आये आडवाणी ने मोदी की प्रशंसा की और कहा कि वह हमेशा इसी कोशिश में रहते हैं कि नया क्‍या किया जा सकता है। उन्‍होने आधारभूत संरचना, शोध और प्रबंधन संस्‍थान के उद्घाटन मौके पर कहा कि 2014 में अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो उन्‍हें खुशी होगी।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि मोदी को भाजपा की तरफ से पीएम पद का प्रत्‍याशी घोषित किये जाने के बाद कल पहली बार आडवाणी तीन कार्यक्रमों में मोदी के साथ नजर आये। आडवाणी ने आधारभूत संरचना, प्रौद्योगिकी, शोध एवं प्रबंधन संस्‍थान का उद्घाटन किया। उन्‍होने मोदी की विकासोन्‍मुख सोंच का उदाहरण देने के लिए कहा कि जब मैं यहां आया तो एक अधिकारी से पूछा क्‍या देश में कोई ऐसा संस्‍थान है क्‍या जहां आधारभूत संरचना को ए‍क विषय के तौर पर पढ़ाया जाता हो तो इसका जवाब मुझे नहीं में मिला, नरेंद्र भाई एक नई पहल करने में यकीन रखते हैं।

संभवत: इस कार्यक्रम से आडवाणी और मोदी ने यह संकेत दिये हैं कि उनके बीच अब किसी भी तरह के मतभेद नहीं है। इसके पहले भोपाल के एक मंच पर दोनों नेता एक साथ नजर आये थे लेकिन आडवाणी ने तब अपने भाषण में मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह की भी तारीफ की थी। आडवाणी ने जून में हुई गोवा कार्यकारिणी बैठक में मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्‍यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के अपने सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया था। जिसे बाद में वरिष्‍ठ नेताओं सुषमा स्‍वराज और आरएसएस के दखल के बाद वापस ले लिया था। वहीं भाजपा ने जब मोदी के नाम की प्रधानमंत्री पद के लिए औपचारिक घोषणा की थी तो इस मौके पर आडवाणी उपस्थित नहीं थे हालांकि मोदी उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर गये थे, परन्‍तु कल दोनों नेता एक दूसरे के साथ काफी सहज नजर आये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+