Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बस स्टॉप पर लगे फेयर कलेक्शन मशीन में अचानक चलने लगी ब्लू फिल्म, यात्रियों ने VIDEO किया वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बस स्टॉप पर बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इस बस स्टॉप पर लगे फेयर कलेक्शन मशीन में अचानक ब्लू फिल्म चलने लगी। ये पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब वहां बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। लोगों ने जैसे अश्लील वीडियो इस फेयर कलेक्शन मशीन पर चलते हुए देखा, हड़कंप मच गया। कुछ यात्रियों ने तुरंत ही इस मशीन में चल रही अश्लील फिल्म का वीडियो बना लिया, जिसके बाद में वायरल होने की भी खबरें हैं। वहीं फेयर कलेक्शन मशीन में अश्लील फिल्म चलने के मामले में किसी यात्री ने जिला प्रशासन से भी शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बस स्टॉप पर फेयर कलेक्शन मशीन पर चली ब्लू फिल्म

बस स्टॉप पर फेयर कलेक्शन मशीन पर चली ब्लू फिल्म

पूरा घटनाक्रम भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित एक बस स्टॉप का है। यहां से भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीसीएल) की ओर से संचालित नगर निगम की बसें चलती हैं। बसें नगर निगम की हैं, जबकि प्रबंधन बीसीसीएल करता है। जानकारी के मुताबिक, यहां पर लगे फेयर कलेक्शन मशीन में अचानक ब्लू फिल्म चलने का मामला सामने आया है। जैसे ही इस घटना का वीडियो वायरल हुआ और यात्रियों की ओर से शिकायत की गई तो बीसीएलएल से लेकर नगर निगम तक सभी जगह हड़कंप मच गया।

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस बस स्टॉप पर ये ब्लू फिल्म चली वहां बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। यही नहीं इस बस स्टॉप के आसपास बड़ी संख्या में कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी रहते हैं, जो कि इसी बस स्टॉप से बस पकड़ते हैं। फिलहाल बस स्टॉप के फेयर कलेक्शन मशीन में अश्लील वीडियो चलने के मामले में बीसीसीएल, नगर निगम और मशीन का संचालन करे वाली कंपनी के अधिकारियों की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। यही नहीं अब इस मशीन में होने वाले ट्रांजेक्शन में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

दर्ज कराई गई शिकायत

दर्ज कराई गई शिकायत

इस मामले में लगातार जांच जारी है, अभी तक जो बड़ी बातें जांच में सामने आई हैं उस पर गौर करें तो ऐसा बताया जा रहा कि फेयर कलेक्शन मशीन में दो से अधिक अश्लील वीडियो अपलोड किए गए। मशीन में कुछ गाने भी अपलोड किए गए हैं। खबर ये है कि वीडियो मशीन में 28 अक्टूबर को अपलोड किए गए, लेकिन मशीन का सॉफ्टवेयर इसे पकड़ नहीं सका। बीसीसीएल के डायरेक्टर के मुताबिक, उन्हें गुरुवार को बस स्टॉप पर चली ब्लू फिल्म से जुड़ा वीडियो मिला है। फिलहाल पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।

28 अक्टूबर को अपलोड किए गए अश्लील वीडियो

28 अक्टूबर को अपलोड किए गए अश्लील वीडियो

वहीं इस मामले में नगर निगम के कमिश्नर ने बताया कि इस में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे साथ ही सभी बस स्टॉप पर लगी फेयर कलेक्शन मशीन पर गार्ड की तैनाती भी होगी। वहीं इस मामले को लेकर भोपाल के मेयर आलोक शर्मा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने भी निगम अधिकारियों से इस मामले में बात कर जल्द ही FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:- जानलेवा हो सकती है ऑटोमेटिक कार से लॉन्ग ड्राइव, 30 साल का ये शख्स मरते-मरते बचा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+