सनी लियोनी की आपत्तिजनक फोटो लगा एडमिट कार्ड किया जारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
कर्नाटक शिक्षा विभाग की भारी लापरवाही सामने आई है। शिक्षक भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार की फोटो की जगह पर पूर्व पोर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की तस्वीर छाप दी।
कर्नाटक शिक्षा विभाग की भारी लापरवाही सामने आई है। शिक्षक भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार की फोटो की जगह पर पूर्व पोर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की तस्वीर छाप दी। कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने इस मामले को उठाया है। जिसके बाद राज्य शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

हॉल टिकट पर आपत्तिजनक फोटो
कर्नाटक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ने फॉर्म भरा था। लेकिन शिक्षा विभाग ने एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की फोटो की जगह पूर्व पोर्न स्टार की आपत्तिजनक तस्वीर छाप दी। कथित एडमिट कार्ड का स्क्रीनग्रैब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

सनी लियोनी की तस्वीर वायरल
बीआर नायडू ने ट्विटर पर एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य के शिक्षा विभाग ने उम्मीदवार की फोटो के बजाय हॉल टिकट पर पूर्व एडल्ट स्टार की तस्वीर छाप दी है।

बीसी नागेश ने दी प्रतिक्रिया
नायडू के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसी नागेश के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि उम्मीदवार को एक फोटो अपलोड करना होगा। सिस्टम जो भी फोटो फाइल में संलग्न करता है उसे लेता है।

दर्ज होगा एफआईआर
जब हमने उम्मीदवार से पूछा कि क्या उसने अपने एडमिट कार्ड पर सनी लियोन की फोटो लगाई है, तो उसने कहा कि उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारी अपलोड की थी। कर्नाटक शिक्षा विभाग ने कहा कि वह मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करेगा।

भड़के यूजर्स
वहीं सोशल मीडिया पर यह आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया है। लोग कर्नाटक शिक्षा विभाग पर जमकर भड़ास निकल रहे हैं। कहना है कि ऐसे आपत्तिजनक फोटो क्यों एडमिट कार्ड पर छापी।
यह भी पढ़ें- फेक VIDEO पर फूट-फूट कर रोने लगे पाकिस्तानी राजनेता आजम खान स्वाति, आपत्तिजनक हाल में देखे गए दंपति












Click it and Unblock the Notifications