केंद्रीय विद्यालयों में शुरू हुआ एडमिशन प्रोसेस, 19 अप्रैल तक किया जा सकता है आवेदन
नई दिल्ली। नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय के स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत 1 अप्रैल से हो गई है। कक्षा 1 के लिए एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है, जबकि कक्षा 2 से लेकर 12वीं तक के एडमिशन के लिए ऑफलाइन प्रोसेस होगा, जिसकी शुरुआत 8 अप्रैल से होगी। पहली कक्षा में दाखिला लेने के लिए आज सुबह से एडमिशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर उपलब्ध हो गए हैं। पहली कक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2021 शाम 7 बजे तक है।

23 अप्रैल को आएगी पहली लिस्ट
कक्षा 2 और उससे उपर की क्लास में एडमिशन के लिए ऑफलाइन प्रोसेस होगा, जिसकी शुरुआत 8 अप्रैल से होगी। ऑफलाइन प्रोसेस में स्कूल से फॉर्म लेकर भरा जाएगा और वहीं पर जमा कराया जाएगा। आपको बता दें कि स्कूल में एडमिशन लिस्ट के आधार पर होता है। हर साल केवीएस तीन लिस्ट जारी करता है। इस बार भी तीन लिस्ट आएंगी, जिसमें पहली सूची 23 अप्रैल को जारी की जाएगी। दूसरी और तीसरी प्रवेश सूची 30 अप्रैल और 5 मई को जारी की जाएगी।
एक स्कूल में एक बच्चे का लगेगा एक ही फॉर्म
बच्चों के पैरेंट्स को केंद्रीय विद्यालय के एक स्कूल में एक ही फॉर्म भरने का निर्देश दिया गया है। अगर कोई इस निर्देश का उल्लंघन करते हुए एक स्कूल में एक ही बच्चे के लिए कई फॉर्म जमा किए जाते हैं, तो प्रवेश के लिए केवल अंतिम आवेदन पर विचार किया जाएगा।
एडमिशन के लिए फॉलो करें ये स्टेप
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर रजिस्टर करें।
- इसके बाद जरूरी गाइडलाइन को पढ़कर Proceed पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने होगा। इसमें सबसे पहले अपना नाम, पता, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी, फोन नंबर आदि जैसे सभी आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट कर रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एक लॉग इन डिटेल आपको मिल जाएगी। लॉग इन करके अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें। आखिर में स्कूल सेलेक्ट करें और सबमिट कर दें।
जरूरी डॉक्युमेंट
कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications