देश में आज से होगी कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज की शुरुआत

नई दिल्ली, 10 जनवरी। भारत में आज से कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज की शुरुआत हो रही है। देश में आज से 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग, स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। बूस्टर डोज की ऑलाइन बुकिंग शुक्रवार को ही कोविन ऐप पर शुरू हो गई थी। बूस्टर डोज सिर्फ उन्ही लोगों को लग सकती है जिन्होंने दूसरी वैक्सीन की डोज 9 महीने पहले लगवाई हो। स्वास्थ्य विभाग ने यह बूस्टर डोज वरिष्ठ नागरिकों, हेल्थकेयर वकर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिए जाने का फैसला लिया है। जिन वरिष्ठ नागरिकों को सांस लेने की समस्या हैं उन्हें बूस्टर डोज लगवाने के लिए किसी भी सर्टिफिकेट को दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

Recommended Video

      Corona Vaccine Booster Dose: Health Workers और बुजुर्गों को आज से लगेगी बूस्टर डोज | वनइंडिया हिंदी
      vaccine

      बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों को अपने वैक्सीन की दूसरी डोज के सर्टिफिकेट को दिखाने की जरूरत होगी। कोविन ऐप पर दूसरी वैक्सीन लगने के बाद जो सर्टिफिकेट जारी किया जाता है उसे बूस्टर डोज लगवाते समय दिखाना अनिवार्य होगा। बूस्टर डोज ऑनलाइन बुक कराने के साथ सीधे वैक्सीन सेंटर पर जाकर भी लगवाया जा सकता है। बूस्टर डोज लगवाने के बाद इसका सर्टिफिकेट आपको कोविन ऐप पर ही मिल जाएगा, जिसपर यह दर्ज होगा कि व्यक्ति को बूस्टर डोज लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि एक करोड़ से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर, 60 वर्ष से अधिक के लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए रिमांडर मैसेज भेजा जा चुका है।

      स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार इस बात को सुनिश्चित कर रही है कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा देश की सुरक्षा को आश्वस्त करता है। रिमाइंडर मैसेज एक करोड़ से अधिक लोगों को भेजा जा चुका है। कोविन ऐप पर आप खुद से भी अपना अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने भी कहा है कि कोवाक्सिन की तीसरी डोज काफी असरकारक होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि जो जवान चुनाव में तैनात किए जाएंगे उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में शामिल किया गया है, इन लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। गौर करने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+