आखिर क्यों फेमस हो रहा आदिवासी हेयर ऑयल? जानें तेल की असली सच्चाई और इससे जुड़ी कुछ बातें
Adivasi Hair Oil: लंबे और घने बाल भला किसे नहीं चाहिए। लड़के हो या फिर लड़कियां हेयर रिलेटेड परेशानियां आजकल काफी आम हो गई हैं। ऐसे में अकसर लोग किसी ऐसे प्रोडक्ट की तलाश में रहते हैं, जो केमिकल फ्री हो और जिससे बालों पर कोई असर भी हो। इस कड़ी में आजकल आदिवासी हेयर ऑयल की खूब चर्चा है।
आदिवासी हेयर ऑयल के बारे में आपने सुना ही होगा। इस तेल का सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से प्रमोशन हो रहा है। सेलिब्रिटी हों या फिर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स... सभी लोग इस तेल की जमकर तारीफ करते हुए इसे खूब प्रमोट कर रहे हैं। मगर क्या ये तेल उतना प्रभावी है, जितना कि इसे बताया जा रहा है। और अगर है तो इस तेल में आखिरकार ऐसा क्या है, जो इसे इतना असरदार बताया जा रहा है। चलिये जानते हैं।

आदिवासी तेल... जिसकी आजकल खूब ब्रांडिंग हो रही है। शायद ही किसी तेल के बारे में सेलेब या फिर इन्फ्लुएंसर्स से इतना सुना हो। मगर आजकल जहां देखो इसी तेल की चर्चा हो रही है। ऐसे में चलिये जानते हैं इस तेल के बारे में कुछ खास बातें...
बीते दिनों यूट्यूबर एल्विश यादव ने आदिवासी तेल के बारे में लोगों को बताया था। एल्विश ने बताया था कि कैसे ये तेल इतना प्रभावी है और सभी लोगों को इसका इस्तेमाल करना चाहिए। जब उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट किया तो रिएक्शन्स की भरमार होने लगी। एक यूजर ने कहा कि मैंने भी इस तेल का इस्तेमाल किया है, मगर मुझे ये जीरो परसेंट प्रभावी लगा।
एक ने कहा कि मैंने तो लगातार 2 महीने ये तेल लगाया मगर मुझे इसका कोई असर नहीं दिखा। एक ने इस तेल को पूरी तरह से फर्जी बताया। कई लोगों ने एल्विश यादव को ही फर्जी बताते हुए कहा कि ये बंदा सारी फर्जी चीजों को ही प्रमोट करता है।
आदिवासी तेल की बात करें तो इसको लेकर लोगों के मिले जुले रिएक्शन्स हैं। कई लोगों ने इसे असरदार भी बताया है तो कईयों ने माना कि ये पूरी तरह से फर्जी है। मगर बता दें कि किसी ने भी गंजेपन में इस तेल के असर का कोई दावा नहीं किया है। आदिवासी तेल गंजेपन से निजाद दिलाने में मदद करता है, ऐसा कोई दावा किसी यूजर ने नहीं किया है।
आदिवासी हेयर ऑयल की आधिकारिक साइट की बात करें तो इसमें कम से कम 101 जड़ी बूटियों के होने की बात कही गई है। मगर ध्यान देने वाली बात है कि इसमें ज्यादातर इन्ग्रीडियंट्स वहीं हैं, जो आमतौर पर अलग-अलग हेयर ऑयल में मिल जाते हैं। भ्राम्री, भ्रृंगराज, एलोवेरा जैसी चीजें आमतौर पर अन्य हेयर ऑयल में भी मिल जाती हैं।
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन और स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर गौरांग कृष्णा ने न्यूज 18 से बातचीत में बताया कि इस तेल से इस्तेमाल से गंजेपन को ठीक करना तो मुश्किल है मगर अगर किसी को सीजनल हेयर फॉल हो रहा हो तो वो इसे ट्राई कर सकता है। इसके इस्तेमाल से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications