Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आदित्य ठाकरे का आरोप, गवर्नर कोश्यारी ने मुंबई-ठाणे का नाम चुनाव देखकर लिया, भटकाने की कोशिश

आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर गुजराती वाले बयान को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकाने और निगम इलेक्शन के मद्देनजर जानबूझकर ठाणे और मुंबई का जिक्र किया गया।

मुंबई, 01 अगस्त : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर आरोप लगाए हैं। सिंधुदुर्ग में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने एक कार्यक्रम के दौरान जनता से मुखातिब होकर कहा, आप जानते हैं कि हाल ही में राज्यपाल ने क्या कहा ? उन्होंने जानबूझकर ठाणे और मुंबई का नाम लिया जहां चुनाव होने जा रहे हैं।

aditya thackeray governor koshyari

ठाकरे ने कहा, देश में महंगाई और बेरोजगारी है, लेकिन केवल एक चीज जिस पर लोग ध्यान केंद्रित करते हैं वह राजनीति है। अन्य दलों और उनके विधायकों को तोड़ने का काम हो रहा है। बता दें कि आदित्य ठाकरे से पहले उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी गवर्नर कोश्यारी के बयान की तीखी आलोचना की थी।

राज्यपाल को किसी का साथ नहीं मिला

खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे, एनसीपी की सुप्रिया सुले जैसे कद्दावर मराठी नेताओं ने कोश्यारी के बयान को आपत्तिजनक करार दिया था। चौतरफा घिरने के बाद कोश्यारी ने सफाई में कहा था कि मराठी लोगों को कम आंकने की उनकी कोई मंशा नहीं। वे केवल गुजराती और राजस्थानी लोगों के योगदान का जिक्र कर रहे थे।

aditya thackeray governor koshyari

कोश्यारी ने क्या कहा था ?

गौरतलब है कि गवर्नर कोश्यारी ने कहा था कि अगल मुंबई से गुजराती और राजस्थान के लोगों को निकाल दिया गया तो इस शहर में पूंजी की किल्लत हो जाएगी। उन्होंने कहा था कि गुजराती और राजस्थानी लोगों के मुंबई छोड़ देने पर शहर देश की आर्थिक राजधानी नहीं बनी रह सकेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+