लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने IAS की परीक्षा में किया टॉप, परिवार में खुशी की लहर

यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के परिणाम को घोषित कर दिया गया है। इस बार लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने देश में पहले स्थान हासिल किया है। आदित्य श्रीवास्तव ने जिस तरह से यूपीएससी में पहला स्थान हासिल किया है उसके बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है।

आदित्य श्रीवास्तव के दादा ने पोते की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम बहुत खुश हैं और हमें उसपर गर्व है। वह हमेशा से ही टॉपर रहा है। आदित्य श्रीवास्तव के दादा शिवराम श्रीवास्तव ने कहा कि आज तो बहुत खुशी का दिन है, खुशी का समाचार मिला है कि हमारा पोता आईएएस पूरे भारत में टॉप किया है।

ias result

शिवराम श्रीवास्तव ने कहा कि अभी मेरे पोते की आईपीएस की ट्रेनिंग चल रही है, उसकी इच्छा थी कि आईएएस बने, उसके पिता की भी यही इच्छा थी। उसने आईएएस बनकर अपने पिता के अरमान को भी पूरा कर दिया है।

आदित्य श्रीवास्तव के दादा ने कहा कि उसकी तैयारी काफी अच्छी थी। शुरु से ही वह टॉपर रहा है। 10वीं में उसने टॉप किया था, 12वीं में टॉप किया। उसके बाद आईआईटी में भी वह सफल हुआ। उसने इसके बाद एमटेक किया। वह हमेश से ही मेधावी छात्र रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+