कोरोना से ठीक होने के बाद 2 महीने में ऐसे हो गए आदित्य नारायण, विक्रांत मैसी बोले- नानू हलवाई से नानू जलवाई
मुंबई, 15 जून। टीवी रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' के होस्ट, सिंगर और बॉलीवुड एक्टर आदित्य नारायण अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें अपना ट्रांसफॉर्मेशन लुक दिखाया है। ये ट्रांसफॉर्मेशन आदित्य ने कोरोना से रिकवरी के बाद किया है। आदित्य के इस फोटो पर कई सेलिब्रिटीज कॉमेंट कर अपना रिएक्शन दिया है। उनका ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पहली फोटो में आदित्य का वजन काफी बढ़ा दिख रहा है। उनकी पेट भी निकली हुई है। दूसरे फोटो में वो एकदम फिट हैं और परफेक्ट लुक में आ चुके हैं।

फोटो शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- अगर तुम मुझसे प्यार नहीं कर सकते...
आदित्य नारायण ने जो पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें वह शर्ट लेस होकर बेड पर लेटे हुए काफी डल दिख रहे हैं। फोटो में उनका टमी फैट साफ दिख रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए वह लिखते हैं, ' अगर तुम मुझसे प्यार नहीं कर सकते मेरे.. (15 अप्रैल 2021- जिस दिन मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया) '।
दूसरी फोटो शेयर कर लिखा- तुम मेरे लायक नहीं हो
दूसरी फोटो में आदित्य अपनी टोंड बॉडी दिखाते हुए दिख रहे हैं। फोटो में उनका सिक्स पैक एब्स दिख रहा है। इसे शेयर करते हुए वह लिखते हैं , तुम मेरे लायक नहीं हो.. (15 जून 2021)'। 2 महीन के अंदर आदित्य की ये तस्वीर देखकर उनके फैंस हैरान हैं। वहीं कई सेलिब्रेटी ने भी उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन पर कमेंट किया है।
एक्टर विक्रांत मैसी ने कहा- नानू हलवाई से नानू जलवाई तक
आदित्य के इस पोस्ट पर एक्टर विक्रांत मैसी काफी फनी कॉमेंट किया है। विक्रांत मैसी लिखते हैं , ''वॉव! ह्वाट वॉव! नानू हलवाई से नानू जलवाई तक''। हिमांशु अशोक मल्होत्रा लिखते हैं कि आप अच्छे लग रहे हैं। एक्टर गुलशन देवैया ने कई इमोजी बनाकर उनकी तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications