आदित्य नारायण और श्वेता दूसरे हनीमून पर पहुंचे, तस्वीरें शेयर कर कही ये बात

आदित्य नारायण और श्वेता दूसरे हनीमून पर पहुंचे, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। अभिनेता और गायक आदित्य नारायण ने हाल ही में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल से शादी की है। दिसंबर में शादी के बाद दोनों कश्मीर में हनीमून के लिए पहुंचे थे। अब दोनों एक बार फिर छुट्टी पर हैं, जिसको वो अपना दूसरा हनीमून कह रहे हैं। दोनों इन दिनों नासिक के सुला वाइनयार्ड्स में हैं और साथ में समय बिता रहे हैं।

आदित्य ने शेयर की तस्वीरें

आदित्य ने शेयर की तस्वीरें

आदित्य नारायण ने श्वेता के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- सुला वाइनयार्ड्स को एक्सप्लोर कर रहा हूं अपनी पार्टनर इन क्राइम और पार्टनर इन वाइन श्वेता अग्रवाल के साथ। तस्वीर में श्वेता हाथ में वाइन का गिलास पकड़े हैं। सुला वाइनयार्ड को वाइन पंसद करने वालों की खास जगह माना जाता है।

अभी एक हनीमून और बाकी

अभी एक हनीमून और बाकी

शादी के एक बाद एक इंटरव्‍यू में आदित्य ने कहा था कि उन्होंने तीन हनीमून के प्‍लान का किया है। उन्होंने कहा था कि हम लंबी छुट्टी पर नहीं जा सकते हैं इसलिए हमने तय किया है कि हम तीन बार छुट्ट‍ियों पर जाएंगे। हमने अपने तीनहनीमून के लिए कश्मीर, श‍िलिम और सुला वाइनयार्ड को चुना है। शादी के कुछ दिन बाद आदित्य और श्वेता कश्मीर के गुलमर्ग पहुंचे थे और अब वो सुला वाइनयार्ड्स में हैं। यानी अब उनका तीसरा हनीमून शिलिम में जाना बचा है।

दिसंबर में की थी शादी

दिसंबर में की थी शादी

आदित्य और श्वेता ने 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'शापित' में साथ काम किया था। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ। दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इसके बाद बीते साल दिसंबर में दोनों ने एक समारोह में शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+