पैरासाइकलिस्ट आदित्य मेहता से बेंगलुरू और दिल्ली के हवाई अड्डों पर बदसलूकी

नई दिल्ली। एशियन पैरालंपकि 2013 में दो रजत पदक जीतने वाले आदित्य मेहता को दो हवाई अड्डों पर अपमानित किया गया।

aditya mehta

बताया गया कि सुरक्षाकर्मी ने उनसे कृत्रिम पैर और कपड़े उतारने के लिए कहे जब वो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने घर हैदराबाद जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे।

दिल्ली हवाई अड्डे पर हुआ अपमान

मेहता ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है ' एक और बुरा दिन लेकिन मैंने इस बार उन्हें मुझे नीचा दिखाने का मौका नहीं दिया। बावजूद इसके कि मैं चार दिन से कैम्पैनिंग कर रहा हूं, दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान मेरे कृत्रिम पैर निकालने के लिए कहा।'

उन्होंने लिखा कि 'एक असभ्य सब इंस्पेक्टर के पास शालीनता से बात नहीं की। वो इस बात पर अड़ा हुआ था कि जब तक मैं अपने पैर नहीं निकालूंगा वो मुझे नहीं जाने देगा।'

दिशानिर्देशों का कर रहे हैं पालन

मेहता ने लिखा है कि 'हालांकि असिस्टैंट कमांडर राजीव जो वहां मौके पर मौजूद थे उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि वो बस ब्यूरो ऑफ सिविल ऐवीऐशन के दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।'

मेहता ने पोस्ट में लिखा है कि राजीव ने इस बात का जिक्र भी किया कि ब्यूरो के पास इतना फंड नहीं है कि वो बॉडी स्कैनर खरीद सके जो चेकिंग को संवेदनशील बनाने में मदद करे। मेहता ने यह पोस्ट 30 अगस्त को लिखी थी।

26 अगस्त को भी हुआ था कुछ ऐसा ही

वहीं 26 अगस्त को जब वो बेंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के लिए जा रहे थे, तब भी उनके साथ ऐसा ही व्यवहार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+