'खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती', Aditya L1 की लाइव लॉन्चिंग देखने चेन्नई से श्रीहरिकोटा पहुंचीं 'बामा'

Aditya-L1 mission: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद भारत आज एक और इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज अपने सूर्य मिशन के तहत आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से आदित्य एल1 को लॉन्च करेगा।

भारत के इस मिशन पर दुनिया भर के वैज्ञानिकों की निगाहें टिकी हैं। वहीं, देश में भी इसरो के इस मिशन को लेकर खुशी और गर्व का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग लाइव लॉन्चिंग देखने के लिए आंध्र प्रदेश पहुंचे हैं।

aditya-l1 mission

ऐसी ही एक महिला हैं बामा, जो खासतौर पर आदित्य एल1 मिशन लॉन्च को लाइव देखने के लिए चेन्नई से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर पहुंची हैं। बामा ने इस मिशन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया, 'एक भारतीय होने के नाते हमें खुद पर गर्व हो रहा है। हम यहां आदित्य एल1 की लॉन्चिंग देखने आए हैं और बहुत खुश हैं। ऐसा पहली बार है, जो मैं यहां आई हूं। हम अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकते।'

15 लाख किलोमीटर दूर जाकर सूर्य का अध्ययन करेगा आदित्य एल1
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल1 लॉन्च होगा। सूर्य की सबसे बाहरी परतों के रहस्य जानने के लिए वैज्ञानिक उपकरणों से लैस आदित्य एल1 की लॉन्चिंग को देखने के लिए स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। आदित्य एल1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर जाकर सूर्य का अध्ययन करेगा।

सात अलग-अलग पेलोड लेकर जा रहा आदित्य एल1
गौरतलब है कि L1 पॉइंट को सूर्य के अध्ययन के लिए लैग्रेंजियन पॉइंट्स में सबसे ज्यादा अहम माना जाता है। इसरो के मुताबिक, सूर्य का ठीक तरीके से अध्ययन करने के लिए आदित्य एल1 सात अलग-अलग पेलोड लेकर जा रहा है। इन सात में से चार सूर्य से प्रकाश का अध्ययन करेंगे जबकि बात तीन प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र के इन-सीटू पैरामीटर्स को समझेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+