Aditya-L1 Sun Mission: आदित्य-एल1 मिशन की सफल लॉन्चिंग, PM मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदित्य-एल1 मिशन की सफल लॉन्चिंग के लिए वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।
Aditya-L1 Sun Mission: सूर्य का अध्ययन करने के लिए भारत ने अपना आदित्य-एल1 मिशन आज यानी 2 सितंबर को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इसरो ने इस मिशन के खास इंतेजाम किए हैं। वहीं, मिशन की सफल लॉन्चिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।
पीएम ने कहा कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे। हमारे वैज्ञानिकों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद... इसरो का एक और सफल मिशन।

वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1.4 अरब प्रार्थनाओं और आकांक्षाओं का शुभारंभ। वन्दे मातरम! इसरो एक और मील का पत्थर स्थापित करने में सफल। भारत का पहला सौर मिशन, आदित्य-एल 1 श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
सूर्य की ओर 125 दिनों की लंबी यात्रा पर आदित्य एल1
इसरो ने शनिवार को कहा कि पीएसएलवी रॉकेट पर सवार आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान शनिवार को सफलतापूर्वक अलग हो गया और 125 दिनों की यात्रा पर सूर्य की ओर अपनी यात्रा पर आगे बढ़ेगा। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष यान को "सटीक कक्षा" में स्थापित किया गया। आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को 235 गुणा 19,500 किमी की अण्डाकार कक्षा में स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य पीएसएलवी द्वारा बहुत सटीक है। उन्होंने मिशन नियंत्रण केंद्र से कहा कि अब से आदित्य एल1 सूर्य की ओर 125 दिनों की लंबी यात्रा पर जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications