'मेरे पति को उस वक्त गलत...', MLA अदिति सिंह ने अब बताया क्यों टूटी शादी, रिश्ता खोने पर फिर से छलका दर्द
Aditi Singh (Ex-Husband Angad Singh): उत्तर प्रदेश रायबरेली सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक अदिति सिंह ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह अपने पति अंगद सिंह (Angad Singh) से अलग हो चुकी हैं।
अदिति सिंह और अंगद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। अंगद सिंह पंजाब से कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। अब अदिति सिंह ने बताया है कि आखिर उनकी शादी क्यों टूटी है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली अदिति सिंह ने हाल ही में देश की वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की है। अदिति सिंह ने बताया है कि कैसे साल 2022 उनके और अंगद दोनों के लिए मुश्किल भरा वक्त था। यही वह समय था, जब दोनों की शादी टूटी थी।

अदिति सिंह बोलीं- 'प्रियंका गांधी ने मेरे पति से मेरा चरित्रहनन करने को कहा था...'
अदिति सिंह ने कहा कि, वह इस बात से इनकार नहीं कर सकती हैं कि उनके और अंगद सिंह के रिश्ते में राजनीति की वजह से कड़वाहट नहीं आई है।
अदिति सिंह ने कहा, ''2022 के पंजाब विधानसभा में जब अंगद सिंह को कांग्रेस से टिकट देने की बात चल रही थी तो प्रियंका गांधी ने काफी मुझपर पर्सनल अटैक किए। मेरे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की वजह से वो मेरे से गुस्सा थीं...जिसका खामियाजा अंगद को भी कहीं न कहीं भुगताना पड़ा। उन्होंने (प्रियंका) ने साफ अंगद को कहा था कि टिकट तभी मिलेगा...जब तुम अपनी पत्नी के चरित्र पर बात करोगे...चरित्रहनन करोगे...हालांकि अंगद ने ऐसा करने से मना कर दिया था और उसने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया...हालांकि ये अलग बात है कि वो कुछ वक्त के बाद फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए...। मैं उनके (अंगद सिंह) लिए हमेशा अच्छा चाहती हूं। मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं।'

अदिति सिंह ने बताया क्यों आई अंगद सिंह के साथ रिश्ते में कड़वाहट?
अदिति सिंह से जब बरखा दत्त पूछती हैं कि क्या उनकी शादी और अंगद के साथ रिश्ता खराब होने की वजह कांग्रेस छोड़ना और भाजपा में जाना है...? क्या आपकी शादीशुदा लाइफ राजनीति की वजह से खराब हुई? जवाब देते हुए अदिति सिंह काफी सोच-समझकर कहती हैं, 'हां मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकती हूं कि...क्योंकि साल 2022 में मेरे और अंगद दोनों के लिए बहुत खराब था। हम दोनों बहुत यंग थे, मुझे और मेरे पति दोनों को उस वक्त गलत हालातों में डाला गया था।''
अदिति सिंह ने कहा, ''साल 2022 में जब राजनीति सबकुछ चल रहा था तो हमारे दोनों के घरों में परेशानियां थीं। मेरे पिता (अखिलेश कुमार सिंह) का कैंसर का सिंगापुर में इलाज चल रहा था। अंगद के भी पिता नहीं हैं, उनकी मां उस वक्त बीमार थीं...उनकी बहनें विदेश में रहती हैं...वो उस वक्त बिल्कुल अकेले थे। हम दोनों का तलाक भी चल रहा था। मेरे साथ-साथ उनके लिए भी ये सब बिल्कुल आसान नहीं था।''

अदिति सिंह ने कहा- 'राजनीति की वजह से मेरी शादी में दिक्कतें हुई हैं...'
अदिति सिंह ने आगे कहा, ''राजनीति की वजह से मेरी शादी में कई दिक्कतें तो हुई हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है। हालांकि ईमानदारी से कहूं तो चीजें एक के बाद एक इतनी खराब होते चली गई कि सोचने का मौका ही नहीं मिला। मेरा चुनाव भी आ रहा था....मैंने उस वक्त अपनी राजनीति पर फोकस किया...क्योंकि मेरे पिता के बिना ये मेरा पहला चुनाव था।''

बता दें कि कांग्रेस में रहते हुए अदिति सिंह ने साल 2019 में पंजाब से कांग्रेस के विधायक अंगद सिंह सैनी से शादी की थी। दोनों ने 2022 में तलाक ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications