अचानक इस एयर होस्टेस को क्यों ढूंढ रहे लोग? पिता के दुख में थी अदिति, प्रीति की एक सलाह ने बदल दिया सफर
स्टैंड-अप कॉमेडियन अदिति मित्तल ने हाल ही में अपने सबसे बुरे दौर का एक इमोशनल किस्सा शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तगड़ा वायरल हो रहा है। यह कहानी एयर इंडिया की एक फ्लाइट अटेंडेंट के बारे में है, जिन्होंने उस वक्त अदिति को इमोशनल सपोर्ट दी, जब उनके पिता का अचानक दुखद निधन हो गया था।
अदिति ने इंस्टाग्राम वीडियो में 2017 की वो घटना बताई, जब लंदन में परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें पता चला कि उनके पिता का देहांत हो गया। सदमे में डूबी अदिति मुंबई लौटने के लिए अगली फ्लाइट में बैठीं।

अदिति ने बताया कि उनका हाल देखकर फ्लाइट अटेंडेंट प्रीति बार-बार उनके पास आती थीं और उन्हें कम्फर्टेबल फील कराने की कोशिश करती थीं। अदिति ने उस पल को याद करते हुए कहा, वह बस 'चुपचाप बैठी रो रही थीं और सिप ले रही थीं। थोड़ी देर बाद, प्रीति ने उनसे बहुत ही सॉफ्ट तरीके से पूछा, 'अगर आप कुछ शेयर करना चाहें तो कर सकती हैं। हो सकता है आपका दिल हल्का हो जाए।'
प्रीति की यह बात सुनकर अदिति ने उन्हें बताया कि वह अपने पिता की मौत की वजह से घर जा रही हैं। इस पर प्रीति का जवाब ऐसा था जो अदिति कभी नहीं भूल पाईं: 'एक काम करते हैं। मैं जब भी यहां से गुजरूं, आप मुझे अपने पापा का कोई एक मजेदार किस्सा (Funny Story) सुनाना।' अदिति ने बताया कि, इस दौरान एयर होस्टेस प्रीति बिना पूछे मुझे गर्म पानी, चाय, नींबू पानी देती रहीं।
प्रीति के इस सिंपल से आइडिया ने उस पूरी फ्लाइट को हीलिंग सेशन में बदल दिया। अदिति तुरंत अपने पिता के मज़ेदार पलों को लिखने लगीं, ताकि हर बार प्रीति के आने पर वह एक नई 'गोफ़ी' (Goofy) मेमोरी शेयर कर सकें। अदिति ने भावुक होकर बताया, 'आज मेरे पास मेरे पिताजी के सबसे मज़ेदार और खुशनुमा पलोंका रिटर्न कलेक्शन है।' वह मानती हैं कि उन पलों को याद करके आज भी उन्हें मुश्किल में स्माइल करने में मदद मिलती है।
प्रीति थीं 'बेस्ट थेरेपिस्ट'
अदिति ने वीडियो के आखिर में प्रीति के लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि, 'प्रीति, तुम जहां भी हो, मुझे उम्मीद है कि तुम्हारी दिवाली दुनिया की सबसे अच्छी दिवाली होगी।'
अदिति के इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट किया। कई यूजर्स प्रीति को सर्च करने में जुट गए। कई यूज़र्स ने कहा कि, 'प्रीति तो मेरे देखे हुए ज़्यादातर थेरेपिस्ट से भी बेहतर थीं। 'इस कहानी से यह साबित होता है कि मुश्किल समय में किसी अजनबी की छोटी सी दरियादिली और समझदारी कितनी बड़ी मदद कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications