जम्मू कश्मीर के गवर्नर को राज्य में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बना देना चाहिए: अधीर रंजन चौधरी
Recommended Video
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को जम्मू कश्मीर भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बना देना चाहिए, क्योंकि उनका बर्ताव और उनके बयान भाजपा नेता की तरह हैं। दरअसल जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद तमाम विपक्ष के नेता जम्मू कश्मीर में लोगों पर लगी पाबंदियों के खिलााफ सरकार पर हमला बोल रहे थे, जिसपर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा था कि मैं राहुल गांधी को यहां आने का निमंत्रण देता हूं, लेकिन जब राहुल गांधी शनिवार को जम्मू कश्मीर पहुंचे तो उन्हें एयरपोर्ट से ही बैरंग वापस लौटना पड़ा, जिसके बाद तमाम कांग्रेस नेता लगातार राज्यपाल पर हमलावर हैं।

ट्वीट कर बोला था राहुल ने हमला
श्रीनगर एयरपोर्ट पर जब राहुल गांधी को प्रशासन ने रोक लिया तो उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि पिछले 20 दिन से जम्मू कश्मीर के लोगों की स्वतंत्रता, समाज में आजादी को छीन लिया गया है। विपक्ष के नेताओं, प्रेस के लोगों को क्रूर प्रशासन का सामना करना पड़ रहा है, हमने जब शनिवार को यहां जाने की कोशिश की तो हमे वहां जाने नहीं दिया गया। राहुल गांधी ने श्रीनगर में प्रशासन के साथ हुई बहस का वीडियो साझा किया है, जिसमे वह कहते हैं कि सरकार ने ही मुझे यहां न्योता दिया था आने, लेकिन आप लोग मुझे जाने नहीं दे रहे हैं। एक तरफ सरकार कह रही है कि यहां सबकुछ सही है, दूसरी तरफ आप मुझे जाने नहीं दे रहे हैं, अगर सबकुछ ठीक है तो आप मुझे क्यों नहीं जाने दे रहे हैं।
राहुल गांधी की मांग को किया था खारिज
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस मांग को खारिज कर दिया था जिसमे उन्होंने कहा था कि नेताओं को घाटी का दौरा करने की इजाजत दी जाए। राहुल गांधी की तरफ से जम्मू-कश्मीर के हालात पर चिंता जताए जाने पर गवर्नर ने मंगलवार को फिर उन्हें जवाब दिया है। जम्मू-कश्मीर राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा है कि विपक्षी पार्टी के नेताओं के दौरे से समस्याएं और बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। राज्यपाल ने कहा है कि राहुल गांधी इस मामले पर राजनीति ना करें। इसी बीच राज्यपाल ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, राहुल गांधी जम्मू कश्मीर को लेकर फर्जी खबरें फैला रहे हैं।
राज्यपाल ने जारी किया था बयान
राज्यपाल मलिक के कश्मीर निमंत्रण पर राहुल गांधी की ओर से की गई मांग पर अब राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, राहुल गांधी कश्मीर की स्थिति के बारे में संभवतः सीमा पार से फैलाई जा रही फर्जी खबरों का जवाब दे रहे हैं। जबकि कश्मीर में स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण बनी हुई है। बयान में कहा गया है किउन्होंने कहा कि राहुल को भारतीय टीवी चैनल्स से अपने-आपको चेक करना चाहिए, जो कश्मीर की सही स्थिति को रिपोर्ट कर रहे हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications