Fuel की कीमतों में वृद्धि पर बोले अधीर रंजन- मोदी सरकार गरीबों को लूटने में जरा भी हिचक नहीं रही है
ईधन की कीमतों में वृद्धि पर बोले अधीर रंजन- मोदी सरकार गरीबों को लूटने में जरा भी हिचक नहीं रही है
नई दिल्ली, 22 मार्च। पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में लंबे समय के बाद एक बार फिर से आज बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी जो हमेशा मंहगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरती रही है उसके नेताओं ने एक के बाद इ ईधन के दामों में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार पर हमले शुरू कर दिए हैं।

Recommended Video
राज्यसभा में कांग्रेस नेता और एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ईंधन की कीमतों में वृद्धि करके मोदी सरकार गरीबों को लूटकर 10,000 करोड़ रुपये का पैसा कमा रही है। कई लोग कहते हैं कि यूक्रेन-रूस संकट के कारण कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन पेट्रोलियम मंत्री के अनुसार, हमने रूस से 1% कच्चा तेल नहीं खरीदा है।
वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा हमने कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद ईंधन की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि होगी, हम सही साबित हुए हैं। मोदी सरकार गरीबोंको लूटने में जरा भी हिचक नहीं रही है।हम लोकसभा के बाहर और अंदर आम लोगों के लिए इसके खिलाफ खड़े होंगे।












Click it and Unblock the Notifications