अधीर रंजन का विवादित बयान- अगर कांग्रेस ना होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते
नई दिल्ली, 12 मार्च। यूपी समेत पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली जबदस्त हार के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को लेकर शनिवार को एक विवादित बयान दे डाला है। इसके साथ ही गोवा की हार का ठीकरा भी उन्होंने ममता बनर्जी पर मढ़ दिया है।

Recommended Video
अधीर रंजन ने कहा-
आप कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी क्यों कर रहे हैं? अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते ।
इसके साथ उन्होंने कहा
उन्हें यह याद रखना चाहिए। वे बीजेपी को खुश करने के लिए गोवा गई, उन्होंने कांग्रेस को हरा दिया। आपने गोवा में कांग्रेस को कमजोर किया, यह सब जानते हैं।
इतने पर ही अधीर रंजन चुप नहीं रहे उन्होंने आगे कहा-
पागल आदमी को जवाब देना ठीक नहीं । पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं। दीदी के पास कितने है?
कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20% है। क्या उसके पास है? वह बीजेपी को खुश करने और उसके एजेंट के रूप में काम करने के लिए ऐसा कह रही है। प्रासंगिक बने रहने के लिए वह इस तरह की बातें कहती हैं।
बता दें अधीर रंजन चौधरी का ये रिएक्शन उस बात के बाद आया जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2022 के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कहा सभी राजनीतिक दलों को जो भाजपा से लड़ना चाहते हैं, उन्हें एक साथ चलना चाहिए। कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो रही है, कांग्रेस पर निर्भर नहीं रह सकती।












Click it and Unblock the Notifications