Video: 'अगर पुलिस एक्शन ले तो....', बिना हेलमेट के बाइक चलाकर फंसे अधीर रंजन, कहा- सड़क पर नहीं था कोई
Adhir Ranjan Chowdhury News: कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी रविवार (15 अक्टूबर) को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर के पास बिना हेलमेट के बाइक चलाने को लेकर विवादों में फंस गए हैं। बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते हुए अधीर रंजन चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रोड सेफ्टी को अनदेखा करने को लेकर अधीर रंजन चौधरी पर आरोप लग रहे हैं। बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''अगर पुलिस मुझपर एक्शन लेती है, दंडित करती है तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन जिस जगह मैं बाइक चला रहा था वहां कोई लोग नहीं थे। मैंने लंबे समय के बाद सवारी की क्योंकि उस जगह से मेरी यादें जुड़ी हुई हैं।"

बेरहामपुर में अधीर रंजन चौधरी बाईपास सड़क का उद्घाटन करने गए थे। सामने आए वीडियो में अधीर रंजन चौधरी रॉयल एनफील्ड बाइक चलाते दिख रहे हैं। उनके साथ बाइक पर पीछे कोई बैठा है, उसने भी हेलमेट नहीं लगाई है। अधीर के आसपास साथ चल रहे कुछ ही लोगों के पास हेलमेट था। अधीर रंजन ने टोपी पहन रखी थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधीर रंजन चौधरी ने बाइक से उद्घाटनस्थल तक पहुंचने का फैसला किया था और लगभग 11 किलोमीटर तक अपनी रॉयल एनफील्ड बाइकर चलाकर वह कार्यक्रम में पहुंचे।
अधीर चौधरी हमेशा विवादों के केंद्र में बने रहते हैं। संसद के पिछले मानसून सत्र में मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी की आलोचना करने के बाद अधीर को दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी का अपमान नहीं किया और केवल एक शब्द का इस्तेमाल किया जिसका मतलब है चुप रहना। बाद में विशेषाधिकार पैनल के सामने पेश होने और अपना बयान देने के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications