'आप एक बार क्या, 100 बार प्रधानमंत्री बनें...हमें परवाह नहीं', अधीर रंजन ने लोकसभा में क्यों कहा ऐसा

Adhir ranjan chowdhury: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर तीसरे दिन की बहस लगातार जारी है। राहुल गांधी और अमित शाह के बाद आज लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को बोलने का मौका मिला। अधीर रंजन चौधरी भी सरकार पर हमलावर नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री की तुलना धृतराष्ट्र तक से कर दी जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया।

अविश्वास प्रस्ताव आज PM को संसद में खींचकर ले आई: अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की ताकत आज प्रधानमंत्री को संसद में खींचकर ले आई है। हममें से कोई भी इस अविश्वास प्रस्ताव के बारे में नहीं सोच रहा था। हम तो यही मांग कर रहे थे कि पीएम मोदी संसद में आएं और मणिपुर मुद्दे पर बोलें। हम किसी भाजपा सदस्य को संसद में आने की मांग नहीं कर रहे थे, हम सिर्फ अपने प्रधानमंत्री के आने की मांग कर रहे थे।

Adhir ranjan chowdhury

आप एक बार क्या, 100 बार प्रधानमंत्री बनें...हमें परवाह नहीं: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने चौधरी ने कहा कि देश का मुखिया होने के नाते पीएम मोदी को मणिपुर के लोगों के सामने मन की बात करनी चाहिए थी। ये मांग कोई गलत मांग नहीं थी। ये आम लोगों की मांग थी। उन्होंने कहा, मोदी 100 बार देश के पीएम बनें, हमें कोई लेना देना नहीं। हमें देश के लोगों से लेना देना है।

अधीर रंजन ने पीएम मोदी को धृतराष्ट्र तक बता दिया
अधीर रंजन चौधरी (Adhir ranjan chowdhury) ने कहा कि मणिपुर की घटना का जिक्र कर कहा कि जहां का राजा अंधा होता है, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आप पीएम के बारे में इस तरह से सदन में नहीं बोल सकते। अधीर रंजन ने कहा, हम ये कहना चाहते हैं कि पीएम मोदी हर चीज में कुछ न कुछ बोलते हैं। लेकिन मणिपुर पर वे चुप हैं। हमें ये बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+