'मैंने नहीं किया PM का अपमान, फिर भी उनके दरबारी लाए प्रस्ताव', लोकसभा से निलंबन पर अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ मामले को आगे संसद की विशेषाधिकार समिति देखेगी। निलंबन के बाद एक बयान में उन्होंने अपने बयान को लेकर सफाई दी है।
पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के प्रयोग के मामले में संसद से निलंबित होने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि उनका इरादा पीएम का अपमान करना नहीं था। अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने 'नीरव' शब्द का अर्थ बताया और कहा उनका इशारा पीएम को मौन को लेकर था। कांग्रेस नेता ने कहा कि 'नीरव' का अर्थ शांति होता है।
लोकसभा ने निलंबित होने के बाद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "मैंने पीएम मोदी का अपमान नहीं किया है। मोदी जी हर बात पर बोलते हैं लेकिन मणिपुर मुद्दे पर वह 'नीरव' बैठे हैं, जिसका मतलब 'चुप बैठना' है। मेरा इरादा पीएम मोदी का अपमान करने का नहीं था। पीएम मोदी को ऐसा नहीं लगा कि उनका अपमान किया गया है, उनके दरबारियों (दरबारी) को ऐसा लगा और उन्होंने मेरे खिलाफ यह प्रस्ताव लाया। मुझे पता चला कि (मामला) विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है और मुझे निलंबित कर दिया गया है।"

अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान का जिक्र करते हुए कहा "मैंने दो बातें कहीं। जैसे हस्तिनापुर में हुआ था, जब राजा अंधा था, द्रौपदी का चीरहरण हुआ था। इसी तरह की बात मणिपुर में भी हुई थी। लेकिन यह एक उदाहरण था। यह किसी का अपमान करने के लिए नहीं था। जैसे अगर मैं कहूं कि मणिपुर चालू है आग और नीरो बांसुरी बजा रहा है, मैं किसी का अपमान नहीं कर रहा हूं। यहसिर्फ एक उदाहरण है। यह अभिव्यक्ति का एक तरीका है।"
Recommended Video
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चांद से लेकर कान्हा के जंगल में चीते तक हर चीज पर बोलते हैं। नीरव मोदी ने बैंकों को लूटने के बाद देश छोड़ दिया। अधीर रंजन ने नीरव का अर्थ समझाते हुए कहा, " मैंने जो कहा वह यह है कि आपके अंदर एक नए नीरव मोदी ने जन्म ले लिया है क्योंकि आप मणिपुर पर 'नीरव' हैं। आप मणिपुर पर मिस्टर साइलेंट हो गए हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने मोदीजी का अपमान किया"।
कांग्रेस नेता ने कहा, "कभी-कभी मोदी जी मुखर होते हैं, कभी-कभी वह चुप रहते हैं। मेरा यही मतलब था। हर दिन राहुल गांधी, सोनिया गांधी, नेहरू पर गालियां दी जाती हैं। रिकॉर्ड देखें और फिर मेरे बयान को भी गिनें।"












Click it and Unblock the Notifications