Coronavirus: अदार पूनावाला ने किया सबसे पहले और बड़ी तादाद में वैक्सीन तैयार करने का दावा
नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस के निपटने के लिए वैक्सीन का इंतजार कर रही हैं लेकिन अभी तक सभी वैक्सीन निर्माता कंपनियां ट्रायल के दौर में ही हैं। ऐसे में पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के चीफ एग्जिक्यूटिव अदार पूनावाला ने सबसे पहले और बड़ी तादाद में वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है। रविवार को अपने एक बयान में पूनावाला ने कहा, कम कीमत में बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करना सबके के लिए आसान नहीं है, वह भी तब जब पूरी दुनिया को इसकी जरूरत है।

अदार पूनावाला ने बताया कि उनके पास कोरोना वैक्सीन की पहली खेप के लिए देश-विदेश के नेताओं के फोन आ रहे हैं लेकिन उन्हें यह समझाना पड़ता है कि किसी को भी ऐसे ही कोरोना का वैक्सीन नहीं दिया जा सकता। बता दें कि ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन तैयार करने में लगी सीरम इंस्टिट्यूट ने भारत में लॉकडाउन के पहले चरण में ही वैक्सीन तैयार करने का खुलासा कर दिया था। जानकारी के मुताबिक अब कंपनी में प्रति मिनट के हिसाब से रोजाना 500 डोज तैयार किया जा रहा है। हालांकि कितनी मात्रा में वैक्सीन तैयार किया जाएगा अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं आने वाले कुछ दिनों में यह अमेरिका को भी पीछे छोड़ सकता है। ऐसे में घनी आबादी वाले भारत को कोरोना वैक्सीन की बड़ी मात्रा में जरूरत हैं। इसके लिए पूनावाला की कंपनी भारत और बाकी दुनिया में 50-50 के हिसाब से बंटवारा कर सकती है। एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से विकसित की जा रही कोरोना वैक्सीन के परिणाम बहुत सकारात्मक आ रहे हैं, वैज्ञानिकों ने इस वैक्सीन में पोलियो से लेकर मीजल्स जैसी बिमारियों से लड़ने वाले टीके शामिल किए हैं।
गौरतलब है कि पूरे भारत में कोरोना वायरस का तांडव जारी है, भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17 लाख के पार पहुंच गया है यहां एक दिन में 54,736 नए केस सामने आए हैं तो वहीं 853 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद मरीजों की संख्या 17,50,724 हो गई है जिसमें 5,67,730 ऐक्टिव केस हैं, इनमें से 11,45,630 लोग ठीक भी हो गए हैं, जबकि बीते 24 घंट में कोरोना की वजह से 853 मरीजों ने दम तोड़ा है तो वहीं पिछले 24 घंटे में रेकॉर्ड 51,255 मरीज ठीक भी हुए हैं।
यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना से निधन, यूपी सरकार ने की राजकीय शोक की घोषणा












Click it and Unblock the Notifications