Adani logistics Park: कोच्चि में अडानी ग्रुप के लॉजिस्टिक्स पार्क का शिलान्यास, 1,500 से अधिक लोगों को रोजगार
Adani logistics Park: अडानी पोर्ट्स ने कोच्चि के कलामासेरी में एक नया लॉजिस्टिक्स पार्क शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य केरल को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करना है। इस प्रोजेक्ट से 1,500 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे और विभिन्न क्षेत्रों में निर्यात क्षमता में वृद्धि होगी।
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने कलामासेरी में इस लॉजिस्टिक्स पार्क की शुरुआत की घोषणा की। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसका उद्घाटन किया। 'इन्वेस्ट इन केरल' पहल के तहत विकसित ये प्रोजेक्ट केरल को लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल पॉवर सेंटर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कोच्चि में स्थित यह पार्क 70 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है। यह शहर तेजी से औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स डेवलेपमेंट सेंटर के रूप में उभर रहा है। पार्क का लक्ष्य परिवहन लागत कम करना, समय पर संचालन को सक्षम करना और ई-कॉमर्स, एफएमसीजी/एफएमसीडी, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोटिव और रिटेल जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निर्यात क्षमताओं को बढ़ाना है।
600 करोड़ रुपये अधिक का किया जाएगा निवेश
इस सुविधा में ईवी चार्जिंग स्टेशन, स्मार्ट लॉजिस्टिक्स समाधान और डिजिटल एकीकरण जैसी आधुनिक विशेषताएं शामिल होंगी। इस प्रोजेक्ट में 600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।
1,500 से अधिक नौकरियां सृजित होंगी
यह पहल स्थानीय रोजगार, कौशल विकास और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी, जिससे 1,500 से अधिक नौकरियां सृजित होंगी। साथ ही, यह सप्लाई चेन ईकोसिस्टम में स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइसेस (SME) के डेवलेपमेंट को मौका देगी।
कलॉजिस्टिक्स पार्क एक लॉजिस्टिक्स हब है
APSEZ के निदेशक और सीईओ, अश्विनी गुप्ता ने बताया "यह कलॉजिस्टिक्स पार्क एक लॉजिस्टिक्स हब है - जो कलमासेरी को वैश्विक बाजारों से जोड़ेगा और केरल को और भी आकर्षक व्यापारिक गंतव्य बनाएगा।" उन्होंने बताया पार्क के उन्नत डिजाइन "प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और वेयरहाउसिंग" पर केंद्रित है।
उन्होंने बताया कलामासेरी लॉजिस्टिक्स पार्क APSEZ के बंदरगाह-केंद्रित उद्यम (port-centric enterprise) से एक पूर्ण एकीकृत परिवहन (integrated transportation) और लॉजिस्टिक्स बिजनेस में परिवर्तन में एक मील का पत्थर है।"
उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट 'इन्वेस्ट इन केरल' कार्यक्रम के तहत विकसित की जा रही है। यह पार्क प्रवेश द्वार से लेकर बिलिंग तक शून्य-स्पर्श डिजिटल अनुभव प्रदान करेगा, जिससे सप्लाई चे में वास्तविक समय पर दृश्यता सुनिश्चित होगी।
गुप्ता ने बताया कि फ्लिपकार्ट ने पहले ही एक पार्टनर के रूप में समझौता कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि यह पार्क "बॉक्स-टाइप सुविधाओं" से आगे बढ़कर स्मार्ट स्टोरेज और तेज़ डिलीवरी के लिए Tech-driven ecosystem का निर्माण करेगा।
कानून, उद्योग और कॉयर मंत्री, पी. राजीव ने कहा, "कलामासेरी लॉजिस्टिक्स पार्क APSEZ के स्मार्ट, टिकाऊ बुनियादी ढांचे के लिए विजन का प्रतीक है, जो बिजनेस को बढ़ावा देता है, समुदाय को सशक्त बनाता है और बाजारों को जोड़ता है।"
उन्होंने यह भी कहा, "यह सिर्फ एक लॉजिस्टिक्स हब से कहीं अधिक है; यह समावेशी विकास और क्षेत्रीय परिवर्तन के लिए एक उत्प्रेरक है।" APSEZ का कोच्चि में यह पहला लॉजिस्टिक्स पार्क है। यह गेट एंट्री से लेकर इनवॉइसिंग तक एक सहज, एंड-टू-एंड डिजिटल अनुभव प्रदान करेगा।
यह सुविधा 'जीरो-टच ऑपरेशन' सुनिश्चित करेगी, जिससे ग्राहकों की सुविधा बढ़ेगी, परिचालन (operations) में पारदर्शिता आएगी और सप्लाई चेन में रियल टाइम विजिलबिलिटी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications