Uttarkashi Tunnel: सुरंग हादसे पर Adani Group का बयान, बताया टनल निर्माण में हमारी कोई हिस्सेदारी नहीं

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक टनल निर्माण के वक्त हादसा हो गया। सिल्कयारा सुरंग में 12 नवंबर को हादसा हुआ था, जिसके बाद 41 मजदूर उसमें फंस गए, जिनको बचाने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार यानी आज 27 नवंबर को मजदूरों को अंदर फंसे हुए 17 दिन हो गए हैं।

इस बीच सुरंग निर्माण से अडानी ग्रुप को जोड़े जाने पर कंपनी का बयान सामने आया है। अडानी समूह ने एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड सुरंग के निर्माण में उसकी कोई भागीदारी नहीं है, जिसमें 41 श्रमिक 17 दिनों से फंसे हुए हैं।

Uttarkashi Tunnel Collapse

अडानी समूह ने जारी किया बयान

अडानी समूह के प्रवक्ता की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ तत्व हमें उत्तराखंड में एक सुरंग के दुर्भाग्यपूर्ण ढहने से जोड़ने का नापाक प्रयास कर रहे हैं। हम इन प्रयासों और उनके पीछे के लोगों की कड़ी निंदा करते हैं।

'सुरंग के निर्माण में शामिल कंपनी में हमारा कोई शेयर नहीं'

कंपनी ने आगे कहा कि हम अत्यधिक जोर देकर स्पष्ट करते हैं कि अडानी समूह या उसकी किसी सहायक कंपनी की सुरंग के निर्माण में किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी नहीं है। हम यह भी स्पष्ट करते हैं कि सुरंग के निर्माण में शामिल कंपनी में हमारा कोई शेयर नहीं है। इस समय, हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं फंसे हुए श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ हैं।

कंपनी ने सोमवार को एक मीडिया बयान में कहा कि कुछ तत्व उन्हें उत्तराखंड में निर्माणाधीन सुरंग के दुर्भाग्यपूर्ण ढहने से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सुरंग का निर्माण नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड कर रही थी।

12 नवंबर को हुआ हादसा, 17 दिन बीते

आपको बता दें कि कई एजेंसियां बचाव प्रयासों पर काम कर रही हैं। लेटेस्ट अपडेट में भारतीय वायु सेना भी इसमें शामिल हो गई है। मालूम हो कि 12 नवंबर को ऊंचाई पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें 41 मजदूर फंस गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+