अडानी विवाद पर विपक्ष का हंगामा, जंतर-मंतर से लेकर SBI मुख्यालय तक यूथ कांग्रेस का मार्च, जानें 5 बड़े अपडेट

कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले,''लगातार तीसरे दिन संसद में विपक्ष को अडानी महाघोटाले को लेकर जेपीसी की मांग तक रखने की अनुमति नहीं दी गई। स्पष्ट है मोदी सरकार भाग रही है।''

Adani Row

बिजनेसमैन गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों पर चर्चा और जांच की मांग को लेकर विपक्षी दलों के जोरदार विरोध और नारेबाजी के बीच संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अडानी ग्रुप पर आधारित हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर विपक्ष बजट सत्र के दौरान संसद में लगातार हंगामा कर रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''लगातार तीसरे दिन संसद में विपक्ष को अडानी महाघोटाले को लेकर जेपीसी की मांग तक रखने की अनुमति नहीं दी गई। दोपहर 2:00 बजे तक के लिए दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया। स्पष्ट है मोदी सरकार भाग रही है।'' आइए जानें इस मामले पर 5 बड़े अपडेट

1. भारतीय युवा कांग्रेस देशभर में अडानी स्टॉक क्रैश को लेकर कर रही है विरोध

1. भारतीय युवा कांग्रेस देशभर में अडानी स्टॉक क्रैश को लेकर कर रही है विरोध

भारतीय युवा कांग्रेस देशभर में अडानी विवाद (अडानी स्टॉक क्रैश) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर अडानी विवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर में भी अडानी विवाद को लेकर कांग्रेस ने जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र में अडानी विवाद को लेकर कांग्रेस ने मुंबई में SBI कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। तेलंगाना में अडानी विवाद को लेकर हैदराबाद में कांग्रेस ने SBI कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। तमिलनाडु चेन्नई में कांग्रेस ने LIC कार्यालय के बाहर मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

2. खड़गे से मिले 16 विपक्षी दलों के नेता

2. खड़गे से मिले 16 विपक्षी दलों के नेता

संसद के दोनों सदनों के समय से पहले स्थगित किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को भी 16 विपक्षी दलों के नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चेंबर में मिले थे। बैठक के बाद विपक्ष ने संयुक्त रूप से अडानी समूह की कंपनियों पर अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर चर्चा करने और दोनों मामलों में एक संयुक्त संसदीय समिति की जांच की मांग उठाने का फैसला किया था।

3. किस पार्टी के नेता ने क्या कहा?

3. किस पार्टी के नेता ने क्या कहा?

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, ''हम चाहते हैं कि अडानी के जो शेयर्स SBI और LIC ने खरीदे उसकी JPC के जरिए जांच हो। ये पैसा क्यों दिया गया, किन शर्तों पर दिया गया इसकी जांच होना जरूरी है। इन पर दबाव किसका था? जब तक JPC के जरिए जांच नहीं होगी तब तक इसका पता नहीं चलेगा इसलिए जांच होनी चाहिए।''

आरजेडी सांसद मनोज झा बोले,''देश का हर वर्ग चिंतित है लेकिन सरकार पर्दा डाल रही है। वे व्यक्ति विशेष(अडानी) कहते हैं, यह मुझ पर नहीं राष्ट्र पर हमला है...वह राष्ट्र कबसे हो गए? हमारे राष्ट्र बापू हैं। किसी क्रोनी पूंजीपति के चरणों में पूरी साख रख दी जाए तो हम इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।''

अडानी मामले पर कांग्रेल सांसद केसी वेणूगोपाल ने कहा, ''हम ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी(JPC) जांच चाहते हैं, सरकार हर चीज को छिपाना चाहती है। सरकार की पोल खुल गई है।''

4. दोनों सदन स्थगित

4. दोनों सदन स्थगित

दोनों संसद सदनों को बिना किसी कामकाज के शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया क्योंकि विपक्षी दल अडानी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों पर चर्चा और जांच के आह्वान पर अड़े रहे। 16 विपक्षी दलों के नेताओं की अडानी पर चर्चा की मांग थी।

5. लोकसभा अध्यक्ष ने अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया

5. लोकसभा अध्यक्ष ने अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विपक्षी नेताओं के मांगों को अस्वीकार कर दिया था। ओम बिड़ला ने कहा सदस्यों से कहा कि वह निराधार दावे नहीं करें। जबकि राज्यसभा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने विपक्ष द्वारा सभी प्रस्तावों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वे "क्रम में नहीं थे"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+