Adani Balasore Victims की मदद को आगे आए, माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे
Adani Balasore Victim की मदद के लिए आगे आए हैं। गौतम अडानी ने कहा, ओडिशा के ट्रेन हादसे में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की स्कूली शिक्षा का खर्च अडानी समूह वहन करेगा।

Adani Balasore Victim स्कूली छात्रों की मदद के लिए आगे आए हैं। अडाणी समूह ने कहा है कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के बच्चों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडानी समूह लेगा।
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'हमने तय किया है कि इस हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा.'
उन्होंने कहा कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की खबर से वह बहुत व्यथित हैं। बकौल अडानी, "पीड़ितों और उनके परिवारों को शक्ति प्रदान करना और बच्चों को बेहतर कल देना हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।"
गौलतलब है कि, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार रात (2 जून शाम करीब 6.50 बजे) हुई दुर्घटना में 275 लोगों की मौत हो गई। 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें लगभग 300 अस्पतालों में हैं।

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भिड़ंत के बाद लगभग 17 बोगियां बेपटरी हो गईं। भीषण दुर्घटना में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर हुई।
बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर तीन अलग-अलग पटरियों पर जा रही ट्रेन अचानक टकराईं और दो यात्री ट्रेनों के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की भयावह तस्वीरों में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त बोगियों को देखा जा सकता है।
51 घंटों की अथक मेहनत के बाद रविवार देर रात बालासोर में ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हुआ। रूट पर ट्रेनों की नियमित आवाजाही की घोषणा खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्राउंड जीरो से की। साइट पर बहाली के लिए 1000 से अधिक लोगों को लगाया गया।
हादसे के बाद भावुक रेल मंत्री ने भी कहा कि उनकी जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई है और दुर्घटना में लापता हुए लोगों के साथ-साथ स्वजनों से बिछड़े लोगों को मिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ड्यूटी अभी पूरी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications