तनुश्री दत्ता के आरोपों पर सामने आया उसी फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर का बयान

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर लगाए यौन शोषण के आरोप मामले में जर्नलिस्ट जैनिस सिकेरिया के बाद अब एक और चश्मदीद सामने आया है।

Tanushree Dutta

नई दिल्ली। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर लगाए यौन शोषण के आरोप मामले में जर्नलिस्ट जैनिस सिकेरिया के बाद अब एक और चश्मदीद सामने आया है। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था कि फिल्म 'Horn Ok Pleassss' के सेट पर उन्होंने उनका यौन शोषण किया। अब फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर रहीं शायनी शेट्टी सामने आई हैं और उन्होंने जैनिस की बात से सहमित जताई है। शायनी ने लिखा कि उन्हें तनुश्री पर तब भी गर्व था और अब भी गर्व है।

Horn 'Ok' Pleassss की एडी ने कहा, 'सच बोल रही हैं तनुश्री'

Horn 'Ok' Pleassss की एडी ने कहा, 'सच बोल रही हैं तनुश्री'

एक-एक कर फिल्मी सितारे तनुश्री दत्ता के हक में अपनी आवाज उठा रहे हैं। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर आहूजा और परिणीति चोपड़ा के बाद अब राइटर शायनी शेट्टी भी तनुश्री के सपोर्ट में ऊतर गई हैं। शायनी शेट्टी ने फिल्म जर्नलिस्ट जैनिस सिकेरिया की बात का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, 'इस थ्रेड में जो भी लिखा है, वैसा ही हुआ था। असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर वो मेरी पहली फिल्म थी। तनुश्री दत्ता, मुझे तुमपर पहले भी गर्व था और अब भी है।'

जैनिस सिकेरिया ने बताया था क्या हुआ था सेट पर

जैनिस सिकेरिया ने बताया था क्या हुआ था सेट पर

बता दें कि फिल्म जर्नलिस्ट जैनिस सिकेरिया इस मामले की चश्मदीद है। वो 10 साल पहले उस सेट पर मौजूद थीं, जहां तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए 'Horn Ok Pleassss' के गाने की शूटिंग बीच में छोड़ दी थी। तनुश्री दत्ता पर पूरा बॉलीवुड फिल्हाल दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे सितारें हैं, जिन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, परिणीति चोपड़ा चोपड़ा, सोनम कपूर आहूजा और फरहान अख्तर ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है।

पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाए हैं ये आरोप

पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाए हैं ये आरोप

तनुश्री दत्ता ने हाल ही में नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री ने खुलासा किया कि 'Horn Ok Pleassss' के सेट पर पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि पाटेकर ने मेकर्स से गाने में उनके साथ एक इंटीमेट स्टेप की भी डिमांड की थी। तनुश्री के मुताबिक गाने के कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा कोई सीन नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि पाटेकर ने एमएनएस पार्टी और प्रोड्यूसर्स ने सेट पर मीडिया को बुलाया था। एमएनएस पार्टी ने तनुश्री की गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ की थी और सेट पर काफी बवाल मचाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+