एक्ट्रेस विद्या बालन ने रिया चक्रवर्ती के बारे में ऐसा क्या कह दिया जिससे वो खूब ट्रोल हो रही हैं

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में इस समय सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच कर रहे हैं। मामले में मुख्य आरोपी अभिनेत्री और सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हैं। रिया चक्रवर्ती से ईडी ने कई बार पूछताछ की है, वहीं सीबीआई भी कई बार पूछताछ कर चुकी है। इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ लोग रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरे हैं। इनमें विद्या बालन का नाम भी शामिल हो गया है। उनसे पहले तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर ने रिया का समर्थन किया था और इसे लेकर ट्वीट किए थे। विद्या बालन ने अभिनेत्री लक्ष्मी मंचू के पोस्ट पर कमेंट करते हुए रिया को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Vidya Balan ने दिया ऐसा बयान कि हो गईं Troll ? जानिए क्या कहा ? । वनइंडिया हिंदी
    विद्या बालन ने क्या कहा?

    विद्या बालन ने क्या कहा?

    दरअसल लक्ष्मी मंजू ने जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत और जस्टिस फॉर रिया चक्रवर्ती के हैशटैग के साथ एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने रिया के खिलाफ हो रहे मीडिया ट्रायल की आलोचना की। लक्ष्मी के इसी ट्वीट पर विद्या बालन ने कहा, 'ये बात कहने के लिए भगवान आपका भला करे लक्ष्मी मंचू। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक युवा सितारे की दुखद और असामयिक मौत एक मीडिया सर्कस बनकर रह गई है। एक महिला के रूप में मेरा दिल रिया चक्रवर्ती के लिए हो रहीं घटिया बातों पर टूट जाता है। क्या उसे तब तक निर्दोष नहीं माना जा सकता, जब तक वो दोषी नहीं है? या फिर वो निर्दोष साबित होने तक दोषी है? एक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों के प्रति कुछ सम्मान दिखाएं और कानून को अपना काम करने दें।'

    विद्या बालन के लिए क्या बोले लोग?

    विद्या बालन को ऐसा कहने पर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि विद्या बालन को शायद अब तक ड्रग एंगल के बारे में पता नहीं चला है। एक यूजर ने कहा, 'विद्या जी आपकी तरफ से सुशांत के लिए एक संवेदना वाला मैसेज तक नहीं आया और ना ही उनके परिवार के लिए। सुशांत भी आपका सहकर्मी था जितनी रिया है।' एक यूजर लिखती है, 'तुमने सम्मान खो दिया है, ऐसे क्यों व्यवहार कर रही है। कम से कम सच बोलो, सच्चाई देखने की हिम्मत करो। क्यों तुम लोग रोजाना हमें दर्द पे दर्द दे रहे हो.. क्यों??' वहीं एक यूजर लिखता है, 'आज बॉलीवुड रिया के फेवर में बोल रहे हो। सुशांत सिंह राजपूत के न्याय के लिए कुछ नहीं बोले आप लोग। तब कहां मर गए थे। एसएसआर भी तुम लोगों के साथ इंडस्ट्री का हिस्सा था, उसके लिए कुछ नहीं कहा तुमने। उसके न्याय के समय सबके मुंह पर टेप लगी हुई थी।'

    तापसी ने भी किया रिया का सपोर्ट?

    तापसी ने भी किया रिया का सपोर्ट?

    इससे पहले तापसी पन्नू ने लक्ष्मी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं निजी तौर पर सुशांत को नहीं जानती, ना ही मैं रिया को जानती हूं लेकिन मैं जो जानती हूं, उसे समझने के लिए सिर्फ एक इंसान होना जरूरी है कि ये कितना गलत है कि हम किसी को दोषी साबित होने से पहले ही दोषी साबित कर दें, जबकि न्यायपालिका में अभी ये साबित नहीं हुआ है। कानून पर विश्वास रखिए।' लक्ष्मी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मामले की जांच अभी जारी है। लेकिन सब लोग इस तरह क्यों चुप हैं, जब एक लड़की को ऐसे निशाना बनाया जा रहा है। जब लक्ष्मी की पोस्ट कई एक्टर्स ने शेयर की तो उसपर सुशांत की भांजी मल्लिका ने भी प्रतिक्रिया दी। मल्लिका ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि लोग अब अचानक समझ रहे हैं कि एक सहकर्मी के लिए खड़े होने का क्या मतलब होता है।

    रिया पर लगे हैं गंभीर आरोप

    रिया पर लगे हैं गंभीर आरोप

    आपको बता दें सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और कुछ अन्य लोगों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, उनके साथ धोखाधड़ी करने और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया था। परिवार ने बिहार में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद केस सीबीआई के हाथों में आ गया। हालांकि मामले में नए खुलासे होने के बाद अब परिवार रिया पर सुशांत को बिना बताए ड्रग्स देने का आरोप लगा रहा है। साथ ही परिवार का कहना है कि अब उन्हें ऐसा लगता है कि सुशांत की हत्या की गई थी। इस मामले में ड्रग का एंगल सामने आने के बाद एनसीबी जांच कर रही है और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ईडी जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+