शाही खानदान में हुई है इस खूबसूरत बोल्ड नेता की शादी, पाकिस्तान के पूर्व PM से उड़ी थी अफेयर की खबर
Moon Moon Sen Love Story: राजनेताओं की प्रेमकहानी की कड़ी में हम आज बात करेंगे एक ऐसी नेता की, जिन्हें कुदरत ने सुंदरता का अनमोल तोहफा तो दिया ही साथ ही दी एक रॉयल लाइफ, हालांकि इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेत्री की थी।

लेकिन बाद में इन्होंने तृणमृल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली और साल 2019 में इन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा, हालांकि इन्हें सफलता हासिल नहीं हुई लेकिन फिर भी ये हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।
मुनमुन सेन की छवि बिंदास अभिनेत्री की रही
जी हां, आपने सही समझा, यहां हम बात कर रहे हैं 80-90 के दशक की खूबसूरत बिंदास अभिनेत्री मुनमुन सेन की, जो कि अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बेटी हैं।
सुचित्रा सेन नहीं चाहती थी कि मुनमुन सेन फिल्मों में काम करें
उनके पिता दिबानाथ सेन कोलकाता के जाने-माने बिजनेसमैन थे और उनके परदादा दीनानाथ सेन त्रिपुरा के राजा के दीवान थे, एक रईस रॉयल परिवर में जन्मी मुनमुन सेन को बचपन से एक्टिंग और पेटिंग का शौक था, वो अपनी मां के साथ फिल्मों के सेट पर भी जाया करती थीं लेकिन सुचित्रा सेन नहीं चाहती थी कि मुनमुन सेन फिल्मों में काम करें।
मुनमुन सेन ने Somerville College, Oxford से स्नातक किया था और पढ़ाई पूरी करने के बाद इनकी शादी त्रिपुरा राजघराने से ताल्लुक रखने वाले भरत देव वर्मा से कर दी गई थी।
कूचबिहार की राजकुमारी इंदिरा राजे की बेटी थीं ईला देवी
जिनकी मां ईला देवी कूचबिहार की राजकुमारी इंदिरा राजे की बेटी थीं। शादी के बाद उनके पति को मुनमुन सेन के एक्टिंग के शौक के बारे पता चला तो उन्होंने उन्हें फिल्मों में काम करने की इजाजत दे दी और इस तरह से शादी के 6 साल बाद मुनमुन से फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
आमतौर पर उस वक्त ये माना जाता था कि शादी के बाद अभिनेत्रियों का फिल्मी करियर खत्म हो जाता है लेकिन मुनमुन सेन ने शादी और मां बनने के बाद अपनी फिल्मी जर्नी शुरू की और आते ही उन्होंने धमाका कर दिया।
बेपरवाह मुनमुन सेन सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं
वो पर्दे की बिंदास अभिनेत्री बन गईं, कुछ फिल्मों में तो उन्होंने उस वक्त बिकिनी तक पहनी थी, जिस पर काफी बवाल भी मचा था लेकिन इन सारी बातों से बेपरवाह मुनमुन सेन सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं, हालांकि उनका सिक्का बॉलीवुड में तो ज्यादा नहीं चला लेकिन बंगाली सिनेमा में उन्होंने जमकर धूम मचाई, लोग उन्हें दूसरी जीनत अमान कहते थे।
इमरान खान से था मुनमुन सेन का अफेयर!
केवल अपने बोल्डलुक की वजह से ही नहीं बल्कि मुनमुन सेन अपने लव अफेयर की वजह से भी काफी चर्चाओं में रहा करती थीं। एक वक्त था जब उनका नाम बहुत सारे को एक्टर और डायरेक्टर से जु़ड़ा था लेकिन सबसे बड़ा बवाल तब मचा था जब मुनमुन सेन का नाम पाकिस्तान के पूर्व पीएम और स्टार क्रिकेटर इमरान खान से जुड़ा।
इमरान खान और मुनमुनसेन दोनों कॉलेज से दोस्त हैं
दोनों के अफेयर की खबरों ने दोनों देशों में काफी सुर्खियां बटोरी थीं और आलम ये हुआ कि मुनमुन सेन को इस बारे में सफाई देनी पड़ी थी, दरअसल इमरान खान और मुनमुन सेन दोनों Oxford में साथ पढ़े हुए हैं और दोनों पुराने दोस्त हैं।
'मेरे पति और घरवालों को कोई दिक्कत नहीं तो...'
मुनमुन सेन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उनकी और इमरान की मित्रता काफी पुरानी है, मैं उनसे कभी भी बात कर सकती हूं, जब उनसे बात करने पर मेरे पति और घरवालों को कोई दिक्कत नहीं तो फिर दुनिया क्या कह रही है, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।'
बांकुरा से बंपर जीत दर्ज करके बटोरी थीं सुर्खियां
आपको बता दें कि इसके कुछ वक्त बाद अचानक से मुनमुन सेन लाइमलाइट से गायब हो गई और फिर वो तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने साल 2014 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की ।उन्होंने तब लोकसभा चुनाव में बांकुरा सीट से सीपीआई के नौ बार के सांसद बासुदेव आचार्य को भारी मतों से हराया था।
आसनसोल से करना पड़ा था हार का सामना
हालांकि साल 2019 में लोकसभा का चुनाव वो आसनसोल से भाजपा के बाबुल सुप्रियो से हार गई थीं। साल 2015 में उनका एक बयान काफी चर्चा में था, दरअसल उन्होंने तब पीएम मोदी के काम की तारीफ की थी, जिस पर काफी हंगामा मच गया था, उनकी ही पार्टी के लोगों ने उनपर उंगली उठा दी थी।
राइमा और रिया सेन की मां हैं मुनमुन सेन
मुनमुन दो बेटियों की मां हैं, उनकी बेटियों के नाम राइमा और रिया सेन है, दोनों ही अभिनेत्रियां हैं, हालांकि दोनों का करियर अपनी मां और नानी इतना सफल नहीं रहा। ज्वलंत मुंद्दों पर खुलकर बोलने वाली बिंदास मुनमुन सेन फिलहाल साल 2024 के चुनावी कैंपेन और मीडिया से दूर हैं लेकिन टीएमसी की चर्चित नेताओं की बात जब भी होती है, तब मुनमुन सेन का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications