एक्ट्रेस सौम्या टंडन के घर में लगी आग, फोटो शेयर कर फैंस को दी ये बड़ी नसीहत

मुंबई। जाने माने टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' से खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन के घर में आग लग गई है। इस बात की खबर सौम्या ने खुद अपने ट्विटर अकॉउंट के जरिए दी। उन्होंने इसकी एक फोटो भी शेयर की जिसमें घर का काफी सामान जला हुआ दिख रहा है। हालांकि उनके सामान का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन उन्हें मामूल जख्म आए हैं।

सौम्या ने दी घर में आग की जानकारी

सौम्या ने दी घर में आग की जानकारी

सौम्या ने घर के जले हुए हिस्से की तस्वीर ट्वीट कर लिखा-'मेरे घर में आग लग गई। इस हादसे से तीन चीजें सीखने को मिली। पहली ये कि बेड के पास कभी भी मच्‍छर मारने वाले लिक्विड के जलाकर नहीं सोना चाहिए। जब लिक्विड खत्म हो जाए तो उसे स्विच में लगाकर न रखे। दूसरा ध्यान रखें कि कभी भी प्लग का कनेक्शन लूज नहीं होना चाहिए। और तीसरी ये कि आग बुझाने वाले उपकरणों का यूज करना चाहिए। उन्‍हें खरीदकर रखना चाहिए और चलाना भी सीखें।'

सौम्या ने कहा गलती हुई मुझसे

इसके बाद सौम्या टंडन ने एक और ट्वीट किया- बहुत सारी गलतियां, इतनी जल्दबाजी में की गईं,‘लिक्विट रिपेलेंट'। सौम्या के ट्वीट से मालूम हो रहा कि मच्‍छर मारने वाले लिक्विड के खत्म होने के बाद भी प्लग में लगे रह जाने के चलते ये दुर्घटना हुई है। ऐसे में वे सबको इसका खास ध्यान रखने की राय दे रही हैं। साथ ही फायर एस्टिंग्यूशर प्रयोग करना सीखने के लिए भी कह रही हैं।

View this post on Instagram

Our bundle of joy!

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on

हाल ही में मां बनीं हैं सौम्या

सौम्या टंडन हाल ही में एक बेटे की मां बनी हैं और उन्होंने बेटे का नाम मिरान रखा है। वहीं प्रेग्नेंसी के चलते सौम्या ने काफी समय से शो 'भाबी जी घर पर हैं' से ब्रेक लिया हुआ था। शो में सौम्य अनीता भाभी के रोल में हैं। इससे पहले उन्हें फिल्म जब वी मेट में देखा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+