ड्रग केस में गिरफ्तार एक्‍ट्रेस संजना गलरानी ने डोप टेस्‍ट के दौरान अस्‍पताल में किया जमकर हंगामा, बोली मुझे बकरा बना रहे

ड्रग केस में गिरफ्तार एक्‍ट्रेस संजना गलरानी ने डोप टेस्‍ट के दौरान अस्‍पताल में किया जमकर हंगामा, बोली मुझे बकरा बना रहे

बेंगलुरु। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने बेंगलुरु धर-पकड़ शुरु कर दिया है। वहीं ड्रस मामले गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी को बेंगलुरु के केसी जनरल सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को डोप टेस्ट के लिए ले जाया गया। अस्‍पताल में अभिनेत्री ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया जहां उसे डोप टेस्ट के लिए ले जाया गया।

संजना बोली मुझे बकरा बना रहे

संजना बोली मुझे बकरा बना रहे

बता दें संजना को कर्नाटक फिल्‍म इंडस्‍ट्री सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में बेंगलुरु क्राइम ब्रांच ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने बेंगलुरु में इंदिरा नगर स्थित एक्ट्रेस संजना गलरानी के घर पर छापा मारा था। संजना ने अस्पताल में अस्‍पताल पहुंचते ही हंगामा करना शुरु कर दिया। उनके पुलिस अधिकारियों से सवाल किया कि उसे क्यों गिरफ्तार किया। अस्पताल में, संजना ने कहा, पुलिस अधिकारियों से कहा "आपने मुझे क्यों गिरफ्तार किया है? आप मुझे बलि का बकरा बना रहे हैं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मुझे अभी तक नहीं पता है कि आपने मुझे क्यों गिरफ्तार किया है।"

संजना को 8 सितंबर को किया गया गिरफ्तार

संजना को 8 सितंबर को किया गया गिरफ्तार

गौरतलब है कि 8 सितंबर को बेंगलुरु में संजना के घर पर सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में छापा मारा था। कुछ घंटों की खोज के बाद, अधिकारियों ने उसके निवास से बहुत सारी ड्रग सामग्री जब्त की थी। जिसके बाद आगे की पूछताछ के लिए अभिनेत्री संजना को CCB मुख्यालय ले जाया गया। संजना के बयान दर्ज किए गए और उन्हें अधिकारियों ने 8 सितंबर की शाम को गिरफ्तार कर लिया। संजना गलरानी अपने करीबी दोस्त और राखी भाई राहुल के संपर्क में थी, जो इस मामले के आरोपियों में से एक है। राहुल ने कथित रूप से ड्रग्स की खरीद की थी और इसे शहर में संजना और अन्य को सप्‍लाई की थी।

संजना ने कहा मैंने कभी अपनी लाइफ में ड्रग नहीं लिया

संजना ने कहा मैंने कभी अपनी लाइफ में ड्रग नहीं लिया

हालांकि, संजना ने आज अस्‍पताल में चिल्ला-चिल्‍ला कर बयान में कहा कि राहुल को बलि का बकरा बनाया जा रहा है क्योंकि वह सोशल मीडिया पर लोकप्रिय है। उसने यह भी दोहराया कि उसने अपने जीवन में कभी ड्रग्स नहीं लिया। उनके बयान में कहा कि समाचारों में मुझे जिस राहुल से जोड़ा जा रहा है वह मेरा राखी भाई है और वह एक अच्छा लड़का है। वह मुझे अक्का कहता है। वह पार्टी करना पसंद करता है, हां वह दिखावा करना पसंद करता है और हाँ अगर वह 1 रुपये की कुछ उपलब्धि हासिल करता है, तो वह दिखाएगा कि यह सोशल मीडिया पर 1 करोड़ रुपये का है। जहाँ तक मुझे समझ में आता है वह बहुत ही मजाकिया आदमी और कामुक व्यक्ति है । मुझे पता है कि इस ड्रग स्कैंडल से उसका कोई लेना-देना नहीं है। वह एक बलि का बकरा है क्योंकि वह सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+