सायरा बानो ने कहा-'दिलीप कुमार की सेहत ठीक नहीं उनके लिए दुआ करें'

नई दिल्ली। बॉलीवुड के अगर सफल जोड़ों की बात की जाए तो सायरा बानो और दिलीप कुमार का नाम सबसे ऊपर होगा। प्रेम, समर्पण और त्याग का जीता जागता उदाहरण है ये जोड़ा। उम्र का काफी अंतर होने के बावजूद दोनों के प्यार में कभी कोई अंतर नहीं आया। जिस वक्त ये शादी हुई थी, उस वक्त लगभग हर किसी ने इस शादी के सफल होने पर प्रश्न खड़े किए थे लेकिन सायरा-दिलीप ने अपने भरोसे और बेपनाह मोहब्बत से ना केवल अपना रिश्ता मजबूत किया बल्कि हर किसी को झूठा साबित कर दिया।

'वो बेहद कमजोर,उनके लिए दुआ करें'

'वो बेहद कमजोर,उनके लिए दुआ करें'

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में सायरा बानो ने दिलीप कुमार की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सायरा ने कहा कि वो काफी कमजोर हैं और उनकी इम्यूनिटी काफी कम हैं, मैं बस आप लोगों से कहती हूं कि उनके लिए दुआ करें।

Recommended Video

    Dilip Kumar Health : Dilip Kumar की तबीयत बिगड़ी, Saira Banu ने कहा- दुआ करें । वनइंडिया हिंदी
    'वो मेरी सांस, बहुत प्यार करती हूं उनसे'

    'वो मेरी सांस, बहुत प्यार करती हूं उनसे'

    सायरा ने कहा कि वो मेरी सांस हैं और मैं उनसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। मैं उनका ध्यान रखती हूं इसलिए नहीं कि मैं एक समर्पित पत्नी कहलाना चाहती हूं बल्कि इसलिए कि मैं उनसे बहुत ज्यादा प्रेम करती हूं और उनके अलावा मैंने किसी और को चाहा ही नहीं है।

    'मैं अपने प्यार के कारण उनका ध्यान रखती हूं'

    'मैं अपने प्यार के कारण उनका ध्यान रखती हूं'

    सायरा ने कहा कि दिलीप कुमार, इन दिनों ठीक से चल नहीं पाते हैं, वो हॉल तक आते हैं फिर कमरे में चले जाते हैं। उनकी पूरी देखभाल हो रही है। कोरोना काल में हम उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं और हर दिन के लिए ऊपरवाले को शुक्रिया अदा करते हैं। मैं किसी दवाब में आकर उनका ध्यान नहीं रखती हूं बल्कि मैं अपने प्यार के कारण उनका ध्यान रखती हूं, अल्लाह उन्हें सेहतमंद रखे।

    'हमने अपने दो भाईयों को कोरोना की वजह से खोया'

    'हमने अपने दो भाईयों को कोरोना की वजह से खोया'

    सायरा ने कहा कि इस साल हमने अपने दो भाईयों को कोरोना की वजह से खो दिया है, इस कारण हमने 11 अक्टूबर को शादी की सालगिरह नहीं बनाई लेकिन उनके साथ गुजारा हर दिन मेरे लिए त्योहार है। सायरा ने कहा कि कोरोना टाइम पर हर किसी को अपना और अपनों का ख्याल रखना चाहिए। हम अपने दोस्त, परिवार वालों से अनुरोध करते हैं कि आप सभी एक-दूसरे के लिए दुआ करें। अल्लाह सबको खुश और सुखी रखे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+