BJP में शामिल हुई ये एक्ट्रेस अब लड़ेगी चुनाव, कहा-प्रधानमंत्री जी से प्रभावित हूं

रिमी सेन ने इसी साल जनवरी मे बीजेपी का दामन थामा था, लेकिन अब वो पार्टी में सक्रिय होने कै फैसला कर चुकी है।

नई दिल्ली। फिल्मों से गायब हो चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने अब राजनीतिक को अपना नया करियर चुन लिया है। आखिरी बार कलर्स टीवी के रियलिटी शो में नजर आई रिमी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। रिमी सेन ने इसी साल जनवरी मे बीजेपी का दामन थामा था, लेकिन अब वो पार्टी में सक्रिय होने कै फैसला कर चुकी है।

WB: Wanted in Khagragarh blast case, with bounty of Rs 3,00,000 on his head, arrested by STF from Bepin Behari Ganguly Street in Muchipara

खबरें हैं कि अब वो पार्टी में एक्टिव होकर काम संभालेंगी। रिमी बीजेपी में अब महत्वपूर्ण कामों को संभालने की दिशा में काम करने लगी है। माना जा रहा है कि वो अब बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ने को भी तैयार है। रिमी जल्द पश्चिम बंगाल में एक्टिव लीडर के तौर पर नजर आएंगी। पार्टी ने उन्हें इसके लिए आगे बढ़ाने का काम भी शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि रिमी सेन फिल्मों को अलविदा कह चुकी है। वो आखिरी बार 2011 में शागिर्द फिल्म में नजर आई थी। हालांकि बतौर एक्ट्रेस उन्होंने बेहतरीन काम किया और बड़े-बड़े स्टार के साथ काम किया। रिमी की सफल फिल्मों में हंगामा,फिर हेरा फेरी, धूम और गोलमाल जैसी फिल्में शामिल है। सफल फिल्में देने के बावजूद रिमी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर बैठा नहीं सकी। आखिरी बार वो बिग बॉस सीजन 9 में नजर आईं थी, लेकिन वहां भी उनके काम को दर्शकों ने पसंद नहीं किया। जब तक वो घर में रही, लोगों से कटी-कटी नजर आईं। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्मों में नाकाम रही रिमी राजनीति में कितनी सफल होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+