भारतीय सेना को अपशब्द कहने वाले ट्विटर यूजर पर भड़कीं रवीना टंडन, जमकर लगाई लताड़
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्विटर यूजर को जमकर लताड़ लगाई, जो भारतीय सेना के जवानों को अपशब्द कह रहा था। दरअसल रवीना ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था। सीमा पर तैनात जवानों के इस वीडियो में एक सरदार सैनिक भी दिखाई दे रहा है। जो बेहद की सुरीली एवं भावुक आवाज में गाना गा रहा है।

रवीना बोलीं- 'मेरी आंखों में आंसू हैं'
इस गाने में जवान गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से साथ झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों का जिक्र भी करता है। रवीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी आंखों में आंसू हैं और गला भर आया है... माटी के असली सपूत.. मेरे वीरों, मेरे भाईयों, मेरे प्यारों... नसों में प्रतिभा है और मातृभूमि के लिए जुनून भी। आप जहां भी हो वीरा, आपको ढेर सारा प्यार।' रवीना द्वारा इस वीडियो को शेयर किए जाने पर बहुत से लोगों ने कमेंट किया। तभी एक ट्विटर यूजर ने भारतीय सेना को लेकर अपशब्द कहे, जिसका रवीना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
Recommended Video

ट्विटर यूजर को लगाई लताड़
रवीना ने इस ट्विटर यूजर को अच्छी खासी लताड़ लगाते हुए कहा, 'डियर सर, मैं आपको .... बुलाना पसंद करती। लेकिन नहीं, इसके बजाय मैं आपको बताऊंगी कि जो सैनिक सीमा पर मरता है, वो किसी का बेटा, किसी का भाई और किसी का पति होता है। ये सच है कि वह पहले एक सैनिक है, लेकिन खून भी उसका लाल ही होता है। हम अलग नहीं हैं, दर्द एक जैसा है, चाहे फिर आप बेटा खोएं या फिर मैं।'

लोगों ने क्या कहा?
रवीना के ऐसा कहने के बाद बहुत से लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया दी। चिर्पी नाम की यूजर ने कहा, 'ऐसे लोगों की बेइज्जती करके आपने महत्व दे दिया है, पता है रवीना जी अब अपने घर पर बोलेगा कि रवीना ने मेरी बेइज्जती की।' मगध नाम के यूजर ने कहा, 'रवीना जी इन जाहिलों को समझने का कोई फायदा नहीं। ये लातों के भूत हैं। इनपर जिहाद का ऐसा रंग चढ़ा होता है कि सारे तर्क विचार धरे रह जाते।' आशिष नामक यूजर ने कहा, 'इन लोगों को बेइज्जती करवाने में भी गर्व महसूस होता है, क्योंकि ये जाहिल हैं। हमारे यहां कम से कम टॉप क्लास क्रिकेटर्स हैं और सेना की तो बात ही मत करो।' हरपाल नामक यूजर ने कहा, 'मैम बहुत करारा था सच में।'












Click it and Unblock the Notifications