रश्मि देसाई का मां से बात करते हुए वीडियो देख लोगों को आया गुस्सा, इस बात पर हुईं ट्रोल

रश्मि देसाई का मां के साथ बात करते हुए वीडियो वायरल, लोगों को इस बात के लिए आया गुस्सा, कर दिया ट्रोल

मुंबई, 11 मई: अभिनेत्री रश्मि देसाई टीवी का तो लोकप्रिय चेहरा है हीं, सोशल मीडिया पर भी वो काफी ऐक्टिव हैं। उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहत हैं लेकिन इस बार उनका स्टाइल यूजर्स को पसंद नहीं आया है। रश्मि का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी मां से बात करती दिख रही हैं। कई लोगों को रश्मि का मां से बात करने का तरीका पसंद नहीं आया है। इसको लेकर लोग उनसे नाराजगी जता रहे हैं।

गुजराती में बात कर रहीं रश्मि और उनकी मां

गुजराती में बात कर रहीं रश्मि और उनकी मां

जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें रश्मी की मम्मी सोफे पर बैठी हैं। रश्मि उनके सामने आकर बैठती हैं और लाइव आती हैं। तभी पीछे बैठी उनकी मां उठने लगती हैं। इस पर रश्मि बोलती हैं, बैठो ना मम्मी। उनकी मम्मी कहती हैं नहीं। रश्मि बोलती हैं, मस्त लग रही हो मम्मी। इस पर उनकी मम्मी कहती हैं कि मैं गंदी दिख रही हूं। इस पर रश्मि बोलती हैं, मम्मी बकवास मत करो।

मम्मी को बकवास ना करने को कहना यूजर्स को नहीं आया पसंद

रश्मि का ये वीडियो पुराना है लेकिन अब वायरल हो रहा है। दरअसल रश्मि ने जिस तरह से अपनी मम्मी को बकवास मक करो, बैठो कहा है। वो तरीका यूजर्स को पसंद नहीं आया। इस पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ये काफी गंदा था। वहीं कुछ लोगों ने ये भी कहा कि मां-बेटी के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।

टीवी का लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं रश्मि

टीवी का लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं रश्मि

रश्मि देसाई हाल ही में बिग बॉस में नजर आई थीं। कई सीरियल में भी वो दिखी हैं। बता दें कि रश्मि ने कई फिल्मों में भी काम किया है। कई भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी में भी वो काम कर चुकी हैं। इन दिनों वो कभी अपनी ड्रेस तो कभी डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+