एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी की मुश्किलें बढ़ीं, ड्रग्स मामले में क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों ड्रग्स को लेकर काफी चर्चा है, चाहे वो बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री। हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बेंगलुरु में एक ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। जिसमें गिरफ्तार हुए आरोपी के पास से एक डायरी बरामद हुई थी। इस डायरी में 15 सेलिब्रिटीज के नाम थे। जिन पर अब NCB और पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को भी क्राइम ब्रांच ने नोटिस भेजा है।

Recommended Video

      Kannada Film Industry Drug Abuse : Ragini Dwivedi से Crime Branch करेगी पूछताछ । वनइंडिया हिंदी
      ragini

      इसके अलावा फिल्म निर्माता इंद्रजीत लंकेश ने पुलिस को एक लिस्ट सौंपी थी। जिसमें उन हस्तियों के नाम बताए गए थे, जो ड्रग्स लेते हैं। लंकेश को भी गुरुवार को दूसरी बार तलब किया गया। वहीं रागिनी द्विवेदी का भी नाम इस मामले में सामने आने के बाद आज उनसे पूछताछ होगी। रागिनी के अलावा उनकी एक दोस्त को भी पुलिस ने बुलाया है, जो सरकारी कर्मचारी हैं।

      21 अगस्त को हुई थी कार्रवाई
      रिपोर्ट के मुताबिक 21 अगस्त को NCB अधिकारियों ने बेंगलुरु में तीन जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कल्याण नगर स्थित ड्रग पैडलर के एक अड्डे पर 145 एमडी की गोलियां और 2.25 लाख कैश मिला था, जबकि निकू होम्स में हुई दूसरी छापेमारी में 96 गोलियां और 180 एलएसडी ब्लॉट्स जब्त की गई। NCB की टीम ने इस दौरान एक अन्य जगह से एमडीएमए की 270 गोलियां बरामद की थीं। इस पूरे छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अनिका डी को इस मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। साथ ही कई म्यूजिशियन्स, एक्टर्स, मॉडल्स और टीवी एक्टर्स के नाम ऐसे भी सामने आए हैं, जो इनसे ड्रग्स खरीदते थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+