Actress Parno Mitra Joins TMC: बीजेपी छोड़ TMC में शामिल हुईं एक्ट्रेस, 2026 चुनाव में इस सीट से मिलेगा टिकट!
Actress Parno Mitra Joins TMC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और इसके साथ ही दल-बदल का सिलसिला भी चल रहा है। बंगाली टीवी सीरियल और फिल्मों की एक्ट्रेस पर्णो मित्रा ने शुक्रवार को टीएमसी का दामन थाम लिया। वह पहले बीजेपी में थीं और तृणमूल कांग्रेस पर तीखे हमले बोलती थीं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस टिकट चाहती थीं, लेकिन बीजेपी से उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला था।
पर्णो मित्रा पहले भी सक्रिय राजनीति में रह चुकी हैं और 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुई थीं। पिछले कुछ समय से वह साइडलाइन किए जाने की शिकायत कर रही थीं। अब टीएमसी में शामिल होकर उन्होंने साफ कर दिया है कि वे बंगाल की राजनीति में लंबी पारी खेलने की तैयारी में हैं।

Actress Parno Mitra Joins TMC: टीएमसी से टिकट का मिला भरोसा
- राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी पर्णो मित्रा को कोलकाता या उसके आसपास की किसी शहरी सीट से मैदान में उतार सकती है। उनकी पार्टी हाईकमान से इस बारे में स्पष्ट बात हो चुकी है।
- सूत्रों के मुताबिक, दक्षिण कोलकाता, टॉलीगंज या बालीगंज जैसे इलाकों में उनका नाम चर्चा में है, जहां उनका सांस्कृतिक और सामाजिक प्रभाव माना जाता है।
- टीएमसी नेतृत्व फिल्मी और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले चेहरों को शहरी और युवा वोटर्स से जोड़ने की रणनीति पर लगातार काम कर रहा है।
- 2026 चुनाव को देखते हुए पार्टी ऐसे चेहरों को आगे लाना चाहती है जो संगठन के साथ-साथ जनसंपर्क में भी मजबूत हों। पर्णो मित्रा इस रणनीति में फिट बैठती नजर आ रही हैं।
Actress Parno Mitra हैं बंगाल में चर्चित नाम
पर्णो मित्रा ने बंगाली मनोरंजन जगत में टीवी और फिल्मों दोनों में पहचान बनाई है। उन्होंने कई लोकप्रिय बंगाली टीवी सीरियल्स में अहम भूमिकाएं निभाई हैं और थिएटर से भी जुड़ी रही हैं। फिल्मों की बात करें तो वह चर्चित बंगाली फिल्म 'भूतेर भविष्यत' का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सामाजिक और महिला-केंद्रित किरदार निभाकर दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है।
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि टीएमसी में शामिल होने के बाद पर्णो मित्रा को पार्टी के सांस्कृतिक और महिला आउटरीच अभियानों में सक्रिय भूमिका मिल सकती है। पार्टी उन्हें एक ऐसे चेहरे के रूप में पेश कर सकती है जो शहरी शिक्षित वर्ग, महिलाओं और युवाओं से सीधे संवाद कर सके।












Click it and Unblock the Notifications