परफेक्‍ट बिकिनी बॉडी के लिए निया शर्मा ने दो दिन तक नहीं खाया खाना, फिर हुआ ऐसा कि टूट गया दिल

मुंबई। टीवी इंडस्‍ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक निया शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि हाल ही में उनका बेहद ही बोल्‍ड अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। निया शर्मा का शो जमाई राजा 2.0 बेव सीरीज में लांच कर दिया गया है। इस शो में निया कई सीन्‍स में बिकिनी में नजर आएंगी। इस गेटअप को लेकर निया ने अपनी कई तस्‍वीरें भी शेयर की हैं। अब निया ने अपने इस गेटअप और शूट को लेकर नए खुलासे किए हैं। बॉलीवुड की एक नामी वेबसाइट से खास बातचीत में निया ने बताया है कि स्टनिंग बिकिनी बॉडी पाने के लिए उन्‍होंने दो दिन कुछ नहीं खाया था, क्योंकि वह शो के लिए परफेक्ट शॉट देना चाहती थीं।

उस सीन के बारे में सोचकर हो गई थी पागल

उस सीन के बारे में सोचकर हो गई थी पागल

निया ने बताया कि उस सीन्‍स के बारे में सोचकर मैं पागल हो गई थी जो मैं करने वाली थी। मैं पहले से ही जानती थी कि ऐसे सीन्स होने वाले हैं, लेकिन मैं क्योंकि शो का हिस्सा थी तो मैं खुद को अच्छा दिखाना चाहती थी। इस शो में मुझे बिकिनी पहननी थी, जिसके लिए मैंने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की।

दो दिन कुछ न खाने के बाद शूट का टाइम बदल गया

दो दिन कुछ न खाने के बाद शूट का टाइम बदल गया

निया ने कहा कि इस सीन को करने के लिए मैं काफी एक्‍साइटेड थी। दो दिन से न कुछ खाया था ना पिया था ताकि परफेक्‍ट बिकिनी शूट करा सकूं। लेकिन जब शूट का समय आया तो डायरेक्टर ने कहा कि सूरज को बादलों से ढका हुआ है और आज सीन शूट नहीं हो पाएगा। जब डायरेक्टर की ओर से यह सब आया तो मैं निराश हो गई। फिर मैंने इंस्टाग्राम के लिए कुछ फोटोज क्लिक कराईं, उन्हें शेयर किया और वे वायरल हो गईं।

निया ने बनाया बेवकूफ

निया ने बनाया बेवकूफ

निया शर्मा का कहना है कि मुझे काफी ब्लोटिंग महसूस होती है। रियल लाइफ में हमेशा ऐसा ही रहता है। मेरे लिए यह कर पाना काफी मुश्किल था। मुझे पता है मैं ऑडियंस को बेवकूफ बना रही हूं उन फोटोज को शेयर करके, लेकिन क्या करूं रियल लाइफ में मेरा पेट इतना फ्लैट दिखता ही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+