एक्‍ट्रेस मेघना नायडू ने फेसबुक पर बयां किया दर्द, अंडरवियर, मोजे तक चुरा ले गया किराएदार

मुंबई। किराएदार रखने वाले लोगों को एक्ट्रेस मेघना नायडू ने नसीहत दी है। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मेघना ने अपने फेस बुक पोस्ट के जरिए न केवल अपनी आपबीती बताई है बल्कि किराएदार रखने वाले लोगों को नसीहत भी दी है। दरअसल मेघना नायडू के किराएदार ने उन्हें धोखा दिया और घर का सारा सामान चुरा कर ले गए। अब एक्ट्रेस ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी आपबीती बताई है।

अंडरवियर, मोजे तक चुरा ले गया किराएदार

अंडरवियर, मोजे तक चुरा ले गया किराएदार

मेघना नायडू ने बताया कि कैसे उनके गोवा स्थित घर पर रहने वाले किराएदार ने उनका घर में चोरी की, घर का किराया भी नहीं चुकाया और तो और घर का सामान लेकर फरार हो गए। मेघने ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उनके किराएदार न केवल बिना रेंट चुकाए भागहो गए, बल्कि घर का सामान लेकर भी फरार हो गए। उन्होंने घर के फर्नीचर तोड़ डाले। घर का लॉक बदल डाला और घर को काफी नुकसान पहुंचाया।

फेसबुक पर लिखा पोस्ट

फेसबुक पर लिखा पोस्ट

मेघना ने अपने फेसबुक पर इस घटना को लेकर संदेश लिखा है और संदेश के साथ उन्होंने फोटो भी शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस से रिक्वेस्ट किया है कि वो इस पोस्ट और तस्वीर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आरोपी किराएदार पकड़े जाए। आरोपी किराएदारों ने न केवल उनके घर का सामान चुराया बल्कि घर को भी क्षति पहुंचाई और घर के केयर टेकर से 85 हजार रुपए ठग लिए।

अंडरवियर, मोजे तक चुरा ले गया किराएदार

अंडरवियर, मोजे तक चुरा ले गया किराएदार

केयर टेकर ने कहा कि जो लोग किराए के लिए आए थे उन्होंने खुद को मुंबई का बताया था और बताया कि वो न्यूजीलैंड में काम करते हैं। उन्होंने अपना आधार कार्ड भी प्रूफ के तौर पर दिया था, लेकिन वो भी फर्जी निकला। लेकिन आरोपी किराएदार बिना किराया चुकाए भाग गए, ब्लकि घर का सामान लेकर भी फरार हो गए। उनके कपड़े, जूते और स्पीकर के साथ-साथ चोरों ने उनके अंडरवियर और मोजों तक नहीं छोड़ा। ठगों ने उनके केयर टेकर से 85 हजार रुपए ठग लिए। उन्होंने लोगों से अपने किराएदारों से सावधान रहने और छानबीन कर किराएदार रखने की अपील की है। वहीं लोगों से कहा हैकि वो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि आरोपी पकड़े जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+