एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन
मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कैटरीना कैफ को कोरोना हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेट्स के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कैटरीना ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन में हूं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं अपने डॉक्टरों की सलाह से सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं। मैं संपर्क में आए सभी लोगों से अपील करती हूं कि वो तुरंत अपना टेस्ट करवा लें। आप सभी के प्रेम और समर्थन के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें और खुद को ख्याल रखें।
Recommended Video
Coronavirus India Update: Katrina Kaif को हुआ Corona, खुद को किया होम क्वारंटीन | वनइंडिया हिंदी

आपको बता दें कि इससे कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ के कथित ब्वॉयफ्रेंड विकी कौशल की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना की चपेट में
- आलिया भट्ट
- अक्षय कुमार
- गोविंदा
- ऋत्विक भौमिक
- रुपाली गांगुली
- नारायणी शास्त्री
- अबरार काजी
- कांची सिंह
- प्रेम सोनी
- भूमि पेडनेकर
- विक्की कौशल
- शुभांगी अत्रे
- नारायणी शास्त्री
- अभिजीत सावंत
- कनिका मान
- सीमा पहवा












Click it and Unblock the Notifications