कोरोना संकट में लोगों की मदद को आगे आईं जैकलीन, अपने हाथों से गरीबों में बांटा खाना

जैकलीन ने अपने हाथों से गरीबों में बांटा खाना, मद टेरेसा को याद करते हुए कही बड़ी बात

मुंबई, 6 मई: देश में कोरोना महामारी के चलते एक बड़े तबके के सामने पेट भरने का भी संकट खड़ा हो रहा है। ऐसे में कई संस्थाएं सामने आ रही हैं और लोगों की मदद कर रही हैं। मुंबई में रोटीबैंक फाउंडेशन गरीबों का पेट भरने का काम कर रहा है। आज अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस रोटी बैंक के लोगों के बीच पहुंची और उनके काम को देखते हुए अपने हाथों से लोगों को खाना बांटा। रोटीबैंक फाउंडेशन के साथ मिलकर जैकलीन का योलो फाउंडेशन काम कर रहा है।

रोटी बैंक के साथ मिलकर एक लाख लोगों को खिलाएंगी खाना

रोटी बैंक के साथ मिलकर एक लाख लोगों को खिलाएंगी खाना

जैकलीन फर्नांडिस कई एनजीओ के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रही हैं। रोटी बैंक एनजीओ के साथ मिलकर उन्होंने 1 लाख लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की है। लोगों को खाना देते हुए अपना फोटो शेयर कर उन्होंने मदर टेरेसा को याद किया है। उन्होंने लिखा कि एक भूखे को रोटी खिलाना से ही शान्ति की शुरुआत होती है। उन्होंने रोटीबैंक फाउंडेशन के कामकाज की भी तारीफ की है।

जैकलीन ने शुरू किया है योलो फाउंडेशन

जैकलीन ने शुरू किया है योलो फाउंडेशन

जैकलीन फर्नांडिस ने योलो फाउंडेशन की स्थापना की है। उन्होंने इस फाउंडेशन की स्थापना कई एनजीओ के साथ मिल कर की है, जो समाज के जरूरत मंद लोगों की मदद करते हैं। जैकलीन ने कहा है क् मुझे येलो फाउंडेशन की घोषणा करके काफी गर्व महसूस हो रहा है। इस कठिन समय में येलो कई लोगों की मदद करने में जुटा है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हम जरूरतमंद लोगों की हर तरह से मदद कर सकें यह एक नहीं कई जिंदगियों को बदल देगा।

कई एनजीओ के साथ जुड़ी हैं जैकलीन

कई एनजीओ के साथ जुड़ी हैं जैकलीन

जैकलीन कई संस्थाओं के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने फेनलाइनफाउंजेशन के साथ मिलकर उन्होंने जानवरों के लिए भी खाने और उनके स्वस्थ रहने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही जैक्लीन फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए भी मास्क और सैनिटाइजर मुहैया करवाएंगी। बता दें कि जैकलीन कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+