गौहर खान पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद पिता का निधन, इंस्टाग्राम पर लिखी भावुक पोस्ट

गौहर खान की दोस्त प्रीति सिमोंस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी...

मुंबई। बिग बॉस की विनर और एक्ट्रेस गौहर के पिता जफर अहमद खान का निधन हो गया है। गौहर खान के पिता पिछले काफी समय से बीमार थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को गौहर खान की दोस्त प्रीति सिमोंस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। प्रीति सिमोंस ने गौहर खान के पिता का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे गौहर के पापा...जो मेरे प्यारे थे...जिन्होंने गर्व से अपना जीवन जिया...और जिन्हें मैं हमेशा गर्व के साथ याद करूंगी... ईश्वर परिवार को शक्ति और प्यार दे।'

'आपके जैसा कभी कोई नहीं होगा'

'आपके जैसा कभी कोई नहीं होगा'

इसके बाद गौहर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी। अपनी पोस्ट में गौहर खान ने कहा, 'मेरे हीरो, आपके जैसा कभी कोई नहीं होगा। मेरे पिता का निधन हो गया है। वो एक बहुत ही अच्छे इंसान थे। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा, आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे। आपके शानदार व्यक्तित्व का मैं एक प्रतिशत भी नहीं हो सकती।'

फैंस से की थी दुआओं की अपील

फैंस से की थी दुआओं की अपील

आपको बता दें कि पिछले दिनों गौहर खान के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौहर खान ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर देते हुए लोगों से उनके पिता के लिए दुआओं की अपील की। इसके अलावा गौहर खान के पति जैद दरबार ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने ससुर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'कृपया मेरे ससुर के लिए दुआएं कीजिए। अल्लाह उन्हें सबसे अच्छी सेहत दे। मैं जिन लोगों को जानता हूं, उनमें वो सबसे अच्छे हैं।'

हाल ही में हुई थी गौहर खान की शादी

हाल ही में हुई थी गौहर खान की शादी

गौरतलब है कि गौहर खान और जैद दरबार की हाल ही में शादी हुई थी। अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद गौहर खान ने अपनी शादी की दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस से दुआओं की अपील की थी। इनमें से एक तस्वीर गौहर खान की विदाई की भी थी, जिसमें उनके पिता गले लगकर विदा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+