VIDEO: फोन में बिजी पति को इस मशहूर एक्‍ट्रेस ने सिखाया ऐसा सबक, भागना पड़ा सीधे बाथरूम

मुंबई। जानीमानी टीवी एक्‍ट्रेस द‍िव्‍यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहती हैं। वो अकसर अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियो भी शेयर करती हैं। अब दिव्यांका ने अपने पति विवेक दाहिया के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में दिव्‍यांका अपने पति के फोन में व्‍यस्‍त होने के चलते परेशान हैं और उन्‍हें सबक सिखाने का प्‍लान बनाती है। दरअसल, इस व‍िड‍ियो में दिव्यांका और विवेक बेड पर लेटे हुए टीवी देख रहे हैं। विवेक अपने फोन में इतने व्‍यस्‍त हैं कि दिव्यांका अपने साथ-साथ उन्हें भी हाथों से फ्रेंच फ्राई खिला रही हैं लेकिन विवेक उनपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बस विवेक को सबक सिखाने के लिए दिव्‍यांका को एक बदमाशी सूझती है। (VIDEO देखने के लिए सबसे आखिरी स्‍लाइड पर जाएं)

फ्रेंच फ्राई खिलाते-खिलाते कुछ ऐसा कर दिया दिव्‍यांका ने, बाथरूम भागे विवेक

फ्रेंच फ्राई खिलाते-खिलाते कुछ ऐसा कर दिया दिव्‍यांका ने, बाथरूम भागे विवेक

विवेक के ध्यान को अपनी ओर करने के लिए दिव्यांका उन्हें फ्रेंच फ्राइज की जगह पर हरी मिर्च खिला देती हैं। इस पर विवेक हड़बड़ा कर उठते हैं और तुरंत बाथरूम की ओर भागते हैं और यह सब देखकर दिव्यांका हंसती रहती हैं। बता दें कि दिव्यांका ने यह मजाक नहीं बल्कि सच में ऐसा किया है। दरअसल यह उन्होंने एक मोबाइल ऐप को प्रमोट करने के लिए किया है साथ ही ये दोनों वीडियो के अंत में दूसरे कपल को भी चैलेंज करते हैं।

8 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो

8 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 8 लाख से भी अधिक बार देखा गया है। दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी और तब से वो लगातार अपने कैरेक्टर और सीरियल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल वो 'ये है मोहब्बतें' में पिछले कुछ सालों से नजर आ रही हैं। करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

आकाशवाणी से शुरु किया था दिव्यांका त्रिपाठी ने करियर

आकाशवाणी से शुरु किया था दिव्यांका त्रिपाठी ने करियर

दिव्यांका त्रिपाठी मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी पर बतौर एंकर से किया था। उन्होंने एक्टिंग डेब्यू की शुरुआत दूरदर्शन की टेलीफिल्म्स से किया था. 2017 में वे पति विवेक दहिया के साथ 'नच बलिये' में शामिल हुई थीं, और वे शो की विजेता भी बनी थी। इसे भी पढ़ें- मोदी की हत्‍या की साजिश रचने वाला आतंकी रफीक गिरफ्तार, फोन पर कह रहा था 'पीएम को खत्‍म कर दो'

आप भी देखिए VIDEO

2016 में उन्होंने एक्टर विवेक दाहिया से शादी की और ये हैप्पी कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+