'तूफान में टूटकर गिरे पेड़ के साथ क्यों ली थी वो तस्वीरें', एक्ट्रेस दीपिका गोयल ने तोड़ी चुप्पी

दीपिका ने अपनी वायरल तस्वीरों के पीछे की असली कहानी अब बयां की है...

मुंबई: चक्रवाती तूफान 'तौकते' ने महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात सहित दक्षिण-पश्चिम के कई राज्यों में जमकर कोहराम मचाया है। तूफान की वजह से जहां जान-माल का काफी नुकसान हुआ, वहीं 180 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से चली हवाओं में सैकड़ों की संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसमें तूफान की वजह से टूटकर गिरे पेड़ के सामने टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल पोज देती हुई नजर आईं। वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो यूजर्स ने दीपिका गोयल की क्लास लगा दी। अब इस मामले को लेकर दीपिका ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

दीपिका ने तस्वीरों और वीडियो को लेकर क्या कहा

दीपिका ने तस्वीरों और वीडियो को लेकर क्या कहा

एक न्यूजपेपर से बात करते हुए दीपिका ने अपने वीडियो और तस्वीरों को लेकर बताया, 'मैं जिस फ्लैट में रहती हूं, वो ग्राउंड फ्लोर पर है। वहां एक पेड़ था, जिसे हम लोगों ने कई साल पहले खुद अपने घर के सामने लगाया था। तूफान के दौरान तेज हवाओं में दुर्भाग्य से वो पेड़ टूटकर गिर गया। वो पेड़ टूटकर हमारी कार के ऊपर गिरा था, इसलिए मैं और मेरे पति रोहित बारिश में भीगते हुए ही उसे हटाने के लिए घर से बाहर निकल आए।'

'सबकुछ एकदम अचानक से हुआ'

'सबकुछ एकदम अचानक से हुआ'

दीपिका ने आगे बताया, 'उसी दौरान मेरे पति ने सोचा कि क्यों ना कुछ तस्वीरें ले ली जाएं। मेरे पति एक अच्छे फोटोग्राफर हैं, इसलिए हम लोगों ने कुछ तस्वीरें ले ली। उस समय वो सबकुछ एकदम अचानक से हुआ। तूफान से जो लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें नुकसान पहुंचा है, उन सभी के लिए मैं दुखी हैं और टूटे हुए पेड़ के सामने उन तस्वीरों को लेने का मेरा मकसद संवेदनहीनता दिखाना नहीं था। मैं बिल्कुल भी नहीं चाहूंगी कि कोई ऐसा करे।'

17 मई को दीपिका ने पोस्ट की थीं तस्वीरें

17 मई को दीपिका ने पोस्ट की थीं तस्वीरें

आपको बता दें कि बीते 17 मई को दीपिका ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे, जिनमें वो तूफान की वजह से टूटकर गिरे पेड़ के सामने बारिश में पोज दे रही थीं। दीपिका ने इन तस्वीरों के साथ अपनी पोस्ट में लिखा था कि उनके पति रोहित गोयल ने ये तस्वीरें क्लिक की हैं। हालांकि जैसे ही उनकी ये पोस्ट वायरल हुई, उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ा।

Recommended Video

    Cyclone Yaas: जानिए चक्रवात तूफान के बनने से खत्म होने तक का प्रोसेस | वनइंडिया हिंदी
    कौन हैं दीपिका सिंह गोयल?

    कौन हैं दीपिका सिंह गोयल?

    दीपिका सिंह गोयल छोटे पर्दे की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने स्टार प्लस पर 2011 में आए सीरियल 'दिया और बाती हम' में संध्या के किरदार के जरिए काफी सुर्खियां बटोरीं। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज 'द रियल सॉलमेट' में भी काम किया है। 2014 और 2019 में वो एकता कपूर के 'बॉक्स क्रिकेट लीग' में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आईं। 2019 में ही दीपिका ने कलर्स टीवी के सीरियल 'कवच...महाशिवरात्रि' में जुड़वां बहनों का किरदार निभाकर टीवी पर वापसी की। दीपिका ने अपने शो के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से 2014 में शादी की थी।

    तौकते तूफान ने मचाई भारी तबाही

    तौकते तूफान ने मचाई भारी तबाही

    गौरतलब है कि अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान 'तौकते' ने दक्षिण-पश्चिम के राज्यों में भारी तबाही मचाई है। इस तूफान में मुंबई के पास अरब सागर में जहाज बार्ज पी305 डूब गया, जिसमें अभी तक 37 शव निकाले जा चुके हैं। पिछले तीन दिनों से राहत और बचाव कार्य में जुटी इंडियन नेवी अभी तक 188 लोगों को सुरक्षित बचाकर निकाल चुकी है। मुंबई के अलावा गुजरात में भी तौकते तूफान की वजह से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+