अविका गौर ने मनीष के साथ रिलेशन और उनसे बच्चा होने के सवाल पर चुप्पी तोड़ी, दिया ये जवाब

मनीष के साथ रिलेशन और उनसे बच्चा होने के सवाल पर अविका गौर ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाबअविका गौर ने मनीष के साथ रिलेशन और उनसे बच्चा होने के सवाल पर चुप्पी तोड़ी, दिया ये जवाब

मुंबई, 21 जून: टीवी अभिनेत्री अविका गौर के एक्टर मनीष रायसिंघन से अफेयर की चर्चाएं काफी समय से होती रही हैं। टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में साथ काम करने के बाद से ही अविका गौर और मनीष रायसिंघन के बीच अफेयर की बात चली। इसके बाद कहा गया कि दोनों का एक रिश्ता भी है। इन चर्चाएं पर अमूमन दोनों कलाकार चुप ही रहे लेकिन अब अविका ने इस पर चुप्‍पी तोड़ते हुए जवाब दिया है।

मनीष मेरे बहुत अच्छे दोस्त

मनीष मेरे बहुत अच्छे दोस्त

आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्‍यू में अविका ने कहा, मनीष मेरी जिंदगी के सफर में 13 साल की उम्र से लेकर अब तक सबसे करीबी दोस्‍त रहे हैं। वह हमेशा मेरी जिंदगी में एक खास स्‍थान पर रहेंगे लेकिन जो बातें कही जा रही हैं वो बिल्कुल ही बकवास हैं। कहा जा रहा है कि हमारा एक बच्चा है और उसे छुपाकर रखा गया है, ये निहायत की हल्की बात है।

वो मेरे पापा से कुछ ही छोटे होंगे

वो मेरे पापा से कुछ ही छोटे होंगे

अविका ने कहा, मनीष मुझे उम्र में 18 साल बड़े हैं। मैंने देखा है कि उनके अंदर आज भी एक बच्‍चा है। जब मुझसे लोग पूछते हैं कि क्‍या मेरे और उनके बीच कुछ चल रहा है तो मेरा यही जवाब होता है कि यार, मेरे पापा से थोड़े छोटे हैं वो। कुछ तो सोचा करिए कि क्या बात कह रहे हैं। अविका ने बताया कि जब इस तरह की बातें शुरू हुईं तो वो परेशान हो गई थीं। यहां तक कि कुछ दिन तक मनीष से बात करना भी बंद कर दिया था लेकिन अब जब ऐसी कोई बात सुनती हूं तो हंसी आ जाती है।

अविका गौर टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं

अविका गौर टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं

अविका गौर टीवी का काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। अविका गौर को उनके 'बालिका वधु' में निभाए गए किरदार 'आनंदी' के नाम से जाना जाता है। इस किरदार ने अविका गौर को छोटी उम्र में ही काफी मशहूर कर दिया था। अविका ने 'ससुराल सिमर का', 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़' जैसे शो में भी काम किया है। अविका को कुछ दिन पहले म्यूजिक वीडियो 'दिल को मेरे' में देखा गया था, ये मई में रिलीज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+