इस एक्‍ट्रेस ने लगाया पति पर आरोप- बाथरूम में घसीट कर मारा, चेहरे पर बार-बार थूका

मुंबई। टीवी और बॉलीवुड की एक एक्‍ट्रेस के साथ घरेलू हिंसा का खौफनाक मामला सामने आया है। आरजू गोवित्रकर ने अपने पति सिद्धार्थ पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ एक्ट्रेस ने वर्ली पुल‍िस स्टेशन में श‍िकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुल‍िस को घर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ आरजू को तमाचा मार रहा है। आरजू ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि सिद्धार्थ पिछले कई वर्षों से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मार्च 2010 में दोनों ने लव मैरेज की थी। दोनों का 5 साल का एक लड़का आशमन भी है। आपको बता दें कि आरजू मिस इंडिया-मिस वर्ल्‍ड रह चुकीं एक्‍ट्रेस अदिति गोवित्रकर की बहन हैं। आरजू ने फिल्‍म बागवान में काम किया था।

बाथरूम में घसीटा और बुरी तरह मारा

बाथरूम में घसीटा और बुरी तरह मारा

आरजू पति के साथ वर्ली के पोचखानवाला रोड पर रहती थीं। लेकिन मारपीट से परेशान होकर वह कुछ दिन पहले अपने घर वापस आ गईं। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि 15 फरवरी को सिद्धार्थ के साथ उसके शराब पीने की लत को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद पति ने उन्हें सुबह लगभग 4 बजे बाथरूम में घसीटा और बुरी तरह पीटा। सिद्धार्थ पिछले कई वर्षों से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

आरजू ने बताया- चेहरे पर थूकता है

आरजू ने बताया- चेहरे पर थूकता है

आरजू का आरोप है कि सिद्धार्थ ने उनके पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। उन्होंने शिकायत में कहा कि 22 जनवरी को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। तब सिद्धार्थ ने उसके चेहरे पर थूक दिया था। जब उन्होंने विरोध किया, तो उसने फिर से उनके चेहरे पर थूका।

पिछले कई सालों से हो रहा था ये सब

पिछले कई सालों से हो रहा था ये सब

19 फरवरी को दर्ज करवाए अपने कंप्लेंट में आरजू ने बताया कि उनका पति उनके साथ कितनी बद्तमीजी करता था। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी की रात शराब पीने को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ। इसके गुस्से में आकर सिद्धार्थ ने उन्हें सुबह 4 बजे बाथरूम में घसीटा और बुरी तरह से पीटा। इस दौरान वो शराब के नशे में था। और ये सिर्फ आज की बात नहीं है, वो पिछले कई सालों से इस तरह की चीजों को झेल रही हैं। कुछ हफ्ते पहले अपने पति की हरकतों से अजीज आकर आरजू ने अलग रहना शुरू कर दिया था।

सिद्धार्थ ने कहा- तमाचा मारने के लिए आरजू ने ही कहा था

सिद्धार्थ ने कहा- तमाचा मारने के लिए आरजू ने ही कहा था

अपनी बात रखने के लिए आरजू ने अपने घर के सीसीटीवी कैमरों का कुछ फुटेज भी पुलिस को दिया है। जिसमें उनका पति उन्हें मारता हुआ दिख रहा है। इस बाबत जब मुंबई मिरर ने सिद्धार्थ से संपर्क किया, तो उसने बताया कि थप्पड़ मारने के लिए उसे आरजू ने ही कहा था क्योंकि वो एक क्राइम शो में काम करने जा रही थी। डोमेस्टिक वॉयलेंस के अलावा आरजू ने ये भी बताया कि उनके पति ने उनकी जानकारी के बिना बेटे आशमान की कस्टडी हथिया ली है।

इन फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं आरजू

इन फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं आरजू

इंजीनियरिंग करने के बाद वो फिल्मों में आ गईं. उन्होंने ‘बागबान' और ‘मेरे बाप पहले आप' समेत कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो ‘एक लड़की अंजानी सी', ‘नागिन' और ‘किट्टू सब जानती है' जैसे टीवी के भी कई मशहूर शोज़ में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+