अंकिता लोखंडे को ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ हुए तीन साल, तस्वीर शेयर करते हुए लिखी बेहद रोमांटिक बात
अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ तस्वीर शेयर की रोमांटिक तस्वीर
मुंबई, 5 मई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों टीवी या फिल्मों में भले नहीं दिख रही हैं लेकिन चर्चा में लगातार बनी हुई हैं। अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल उनको विक्की के साथ रिलेशन में तीन साल हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने केक काटते हुए तस्वीरें शेयर कर एक खास मैसेज भी लिखा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं तीन तस्वीरें
अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर विक्की के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो विक्की जैन के साथ रोमांटिक अंदाज में केक काट रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- दुनिया बदल जाती है जब नजरें मिलती हैं। दरअसल विक्की और अंकिता को रिलेशनशिप में तीन साल पूरे हो गए हैं। जिसके बाद दोनों ने ये तस्वीरें शेयर की हैं।

होली पर भी शेयर की थी तस्वीरें
अंकिता ने इससे पहले होली पर भी विक्की के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उनकी एक वीडियो तब खासतौर से वायरल हुई थी, जिसमें वो विक्की के पैर छूते हुए दिखी थीं। वीडियो में अंकिता लोखंडे ने विकी को रंग लगाने के बाद उनके पैर छूए और फिर मांग में गुलाल लगाया। इस वीडियो के बाद तो ये भी कहा जा रहा था कि दोनों जल्दी ही शादी कर सकते हैं। बता दें कि अंकिता एक्टर सुशांत के साथ काफी वक्त तक रिलेशन में थे। सुशांत के ब्रेकअप के बाद अंकिता विकी जैन के साथ रिलेशन में आई थीं।

टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं अंकिता
अंकिता अंकिता लोखंडे टीवी का काफी जाना पहचाना नाम हैं। अंकिता को टीवी शो पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी। जिसमें वो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखी थीं। इस सीरियल के दौरान ही दोनों की नजदीकी बढ़ी थी। इसके बाद निजी जिंदगी में भी सुशांत से रिश्ते को लेकर वो काफी चर्चा में रही थीं। अंकिता 'एक थी नायिका' और 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' जैसे सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। अंकिता कंगना के साथ फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' में भी दिख चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications